Singh Sankranti 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रहों के राजा सूर्य देव माह में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य जब किसी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस दिन को राशि की संक्रांति कहा जाता है। आज यानी 17 अगस्त 2022 को सूर्य देव सिंह राशि में प्रवेश में करने जा रहे हैं। सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश सिंह संक्रांति कहलाता है। सिंह संक्रांति पर सूर्य देव, श्री हरि विष्णु और भगवान नरसिंह की पूजा की जाती है। इस दिन स्नान, दान का विशेष महत्व होता है। इसके साथ ही इस दिन घी के सेवन का बहुत महत्व है। मान्यता है कि सिंह संक्रांति के दिन विशेषतौर पर घी खाने से मानसिक और शारीरिक विकास में बढ़ोत्तरी होती है। साथ ही स्वास्थ के लिहाज से भी ये बहुत लाभदायक होता है। तो चलिए जानते हैं सिंह संक्रांति का पुण्यकाल और सूर्य पूजा विधि...
Singh Sankranti 2022: आज मनाई जा रही है सिंह संक्रांति, जानें मुहूर्त और महत्व
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन