Tulsi Plant Sukh Jaye To Kya Kare: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को अत्यंत पवित्र माना गया है। तुलसी को देवी का स्वरूप कहा जाता है और लगभग हर घर में इसकी नियमित पूजा की जाती है। तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय हैं। मान्यता के अनुसार तुलसी की पूजा करने से घर में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। लेकिन कई बार जब तुलसी का पौधा सूख जाता है, तो लोग अनजाने में उसे कूड़े में फेंक देते हैं, या उसे अन्य बेकार वस्तुओं के पास रख देते हैं, जो धार्मिक दृष्टि से गलत माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पूरी तरह सूखे हुए तुलसी के पौधे का क्या करना चाहिए और शास्त्रों में इसके लिए क्या नियम बताए गए हैं।
Tulsi Plant: पूरी तरह सूख जाए तुलसी का पौधा तो क्या करें? जानिए शास्त्रों में बताए गए विसर्जन के नियम
What To Do If The Tulsi Plant Dries Up: कई बार जब तुलसी का पौधा सूख जाता है, तो लोग अनजाने में उसे कूड़े में फेंक देते हैं, या उसे अन्य बेकार वस्तुओं के पास रख देते हैं, जो धार्मिक दृष्टि से गलत माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पूरी तरह सूखे हुए तुलसी के पौधे का क्या करना चाहिए...
तुलसी को देवी रूप माना गया है। ऐसे में सूखी तुलसी को अनादरपूर्वक फेंकना शास्त्रों में वर्जित बताया गया है। ऐसा करना नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकता है। इसलिए तुलसी का सम्मान जीवनभर बनाए रखना चाहिए, चाहे वह हरी हो या सूखी।
सूखी तुलसी का सही उपयोग क्या है?
- सूखी तुलसी की डंडी को बारीक पीसकर चंदन की तरह तिलक लगाया जा सकता है।
- इससे मन को शांति मिलती है और भक्ति भाव में वृद्धि होती है।
- यह तरीका आसान है और धार्मिक दृष्टि से शुभ माना गया है।
पूरी तरह सूख जाए तुलसी का पौधा तो क्या करें?
- यदि तुलसी का पौधा पूरी तरह सूख चुका हो और दोबारा जीवित होने की कोई संभावना न हो, तो उसका विसर्जन करें।
- पौधे का विसर्जन किसी पवित्र नदी, तालाब या सरोवर में करना उचित माना गया है।
- सूखी तुलसी की टहनियों से तुलसी की माला बनाई जाती है।
- इसका उपयोग भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा में किया जाता है।
पद्म पुराण में सूखी तुलसी का महत्व
- सूखी तुलसी से हवन करना अत्यंत शुभ माना गया है। इसके धुएं से वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं।
- यदि मृतक की चिता में सूखी तुलसी की लकड़ी का उपयोग किया जाए, तो मृतक के लिए स्वर्ग के द्वार खुल जाते हैं और वहां उपस्थित लोगों को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी कारण तुलसी को मोक्ष प्रदान करने वाली दिव्य वनस्पति कहा गया है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।