फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vat Savitri Vrat 2022: वट सावित्री व्रत आज, पहली बार रखने जा रही हैं व्रत, तो जान लें कुछ जरूरी नियम

Mon, 30 May 2022 09:24 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 30 May 2022 09:24 AM IST
सार

आज वट सावित्री का व्रत रखा जा रहा है। ज्येष्ठ अमावस्या तिथि को अखंड सौभाग्य एवं सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं वट सावित्री व्रत रखती हैं।

विज्ञापन
VAT Savitri Vrat 2022 Women Who First Time Doing Fast Know About Niyam Pujan Vidhi and Shubh Muhurat
पहली बार रखने जा रही हैं वट सावित्री व्रत, तो जान लें कुछ जरूरी नियम - फोटो : amar ujala

Vat Savitri Vrat:  आज पूरे देश में अखंड सौभाग्यवती की कामना के लिए वट सावित्री व्रत रखा जा रहा है। हिंदू धर्म में परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे भविष्य के लिए सुहागिन महिलाएं कई तरह के सालभर व्रत और उपवास रखती हैं, जिसमें ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर वट सावित्री व्रत प्रमुख है। इस साल 30 मई 2022 दिन सोमवार को वट सावित्री व्रत रखा जा रहा है। हर साल ये व्रत ज्येष्ठ अमावस्या के दिन रखा जाता है। ज्येष्ठ अमावस्या तिथि को अखंड सौभाग्य एवं सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं वट सावित्री व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ही सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण बचाए थे। इस पौराणिक घटना के बाद से सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए हर साल ज्येष्ठ अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं, उसकी परिक्रमा करती हैं और उसके चारों ओर कलावा बांधती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को पूरी श्रद्धा से रखने पर पति की लंबी आयु व संतान प्राप्ति फलित होती है। कुछ महिलाएं ऐसी भी होंगी जो इस साल पहली बार वट सावित्री व्रत रखने जा रही होंगी। यदि आप भी पहली बार इस व्रत को रखने जा रही हैं तो कुछ जरूरी नियम हैं, जिन्हें आपको जान लेना चाहिए। चलिए जानते हैं उन नियमों के बारे में... 

VAT Savitri Vrat 2022 Women Who First Time Doing Fast Know About Niyam Pujan Vidhi and Shubh Muhurat
पहली बार रखने जा रही हैं वट सावित्री व्रत, तो जान लें कुछ जरूरी नियम - फोटो : amar ujala
वट सावित्री व्रत तिथि

30 मई, 2022, सोमवार
अमावस्या तिथि प्रारंभ: 29 मई, 2022, दोपहर 02:54 बजे से 
अमावस्या तिथि का समापन: 30 मई, 2022, सांय 04:59 बजे

VAT Savitri Vrat 2022 Women Who First Time Doing Fast Know About Niyam Pujan Vidhi and Shubh Muhurat
पहली बार रखने जा रही हैं वट सावित्री व्रत, तो जान लें कुछ जरूरी नियम - फोटो : amar ujala
वट सावित्री व्रत के नियम

यदि आप पहली बार वट सावित्री व्रत रखने जा रही हैं तो 30 मई को सबसे पहले स्नान के बाद लाल रंग की साड़ी पहनें और श्रृंगार आदि कर लें। इसके बाद पूजा घर और वट वृक्ष के नीचे पूजा स्थान की साफ सफाई करें। फिर उसे गंगाजल छिड़कर पवित्र कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
VAT Savitri Vrat 2022 Women Who First Time Doing Fast Know About Niyam Pujan Vidhi and Shubh Muhurat
पहली बार रखने जा रही हैं वट सावित्री व्रत, तो जान लें कुछ जरूरी नियम - फोटो : iStock

दो बांस वाली टोकरी लेकर एक में सप्तधान्य (7 प्रकार के अनाज ) भर लें और उसमें बह्मा जी का मूर्ति को स्थापित कर दें। दूसरी टोकरी में भी सप्तधान्य भरकर सावित्री और सत्यवान की मूर्ति स्थापित करें और इस टोकरी को पहली टोकरी के बाएं रखें। 

विज्ञापन
VAT Savitri Vrat 2022 Women Who First Time Doing Fast Know About Niyam Pujan Vidhi and Shubh Muhurat
पहली बार रखने जा रही हैं वट सावित्री व्रत, तो जान लें कुछ जरूरी नियम - फोटो : iStock

इसके बाद इन दोनों टोकरी वट वृक्ष के नीचे ले जाकर स्थापित कर दें। अब विधि विधान से पूजा करें और पूजा के समय वट वृक्ष की जड़ को जल अर्पित करें और उसकी चारों ओर 7 बार कच्चा धागा लपेटें। इसके बाद वट वृक्ष की परिक्रमा जरूर करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed