{"_id":"6a109882a8d3b22eba093700","slug":"5-life-changing-lessons-of-shani-dev-that-can-transform-your-luck-and-lead-you-to-success-2026-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शनिदेव की ये 5 अमूल्य सीखें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, हर परिस्थिति में दिला सकती हैं सफलता","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
शनिदेव की ये 5 अमूल्य सीखें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, हर परिस्थिति में दिला सकती हैं सफलता
Teachings From Shanidev: आज शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित माना जाता है। इन्हें हिंदू धर्म में कर्मफल दाता और न्याय के देवता कहा गया है। शनिदेव व्यक्ति के कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं और जीवन में अनुशासन, सत्य और धैर्य का संदेश देते हैं। हालांकि शनिदेव की दृष्टि को कठोर माना जाता है, लेकिन उनकी कृपा जिस पर हो जाए उसके जीवन में रुकावटें दूर होने लगती हैं और सफलता के नए मार्ग खुल जाते हैं। वे केवल दंड देने वाले देवता ही नहीं, बल्कि सही मार्ग दिखाने वाले और जीवन को अनुशासित बनाने वाले भी माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो लोग ईमानदारी, मेहनत और धैर्य के साथ जीवन जीते हैं, उन पर शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहती है। यदि आप भी जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो शनिदेव से जुड़ी इन 5 महत्वपूर्ण सीखों को अपनाना आपके लिए बेहद लाभकारी हो सकता है।
जीवन में हमेशा अच्छे कर्मों को प्राथमिकता दें
- फोटो : freepik
कर्म को दें अहमियत
भगवान शनिदेव को कर्मफल दाता माना जाता है, जो हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। जैसा हम कर्म करते हैं, वैसा ही परिणाम हमें जीवन में मिलता है। जो लोग ईमानदारी और सच्चाई के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं, उन पर शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहती है। इसलिए जीवन में हमेशा अच्छे कर्मों को प्राथमिकता दें, क्योंकि शनिदेव देर से ही सही लेकिन न्याय जरूर करते हैं।
3 of 6
दूसरों के प्रति दया और करुणा का भाव
- फोटो : Freepik.com
दया बनाएं रखें
शनिदेव उन लोगों पर विशेष कृपा करते हैं जिनके मन में दूसरों के प्रति दया और करुणा का भाव होता है। जरूरतमंदों की मदद करना और सहानुभूति रखना जीवन में सकारात्मकता लाता है। ऐसे लोग शनिदेव को प्रिय होते हैं और उनके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हर कार्य को संयम और नियमों के साथ करना चाहिए।
- फोटो : Freepik.com
अनुशासन अपनाएं
जीवन में सफलता के लिए अनुशासन और धैर्य बहुत जरूरी माना गया है। शनिदेव भी यही सिखाते हैं कि हर कार्य को संयम और नियमों के साथ करना चाहिए। जो व्यक्ति धैर्य और अनुशासन के साथ आगे बढ़ता है, उसे सफलता के साथ समाज में सम्मान भी प्राप्त होता है।
विज्ञापन
5 of 6
हमेशा सत्य और ईमानदारी के मार्ग पर चलना चाहिए।
- फोटो : Amar Ujala
ईमानदारी बनाएं रखें
जो लोग झूठ, छल और अन्याय का सहारा लेते हैं, उनसे शनिदेव प्रसन्न नहीं होते। ऐसे लोगों को जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हमेशा सत्य और ईमानदारी के मार्ग पर चलना चाहिए। सच्चाई के साथ जीवन जीने वाले लोगों पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।