फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya niti: भोजन, प्रेम, बुद्धिमत्ता और दान के विषय में हर मनुष्य को ये चीजें जानना है बेहद जरूरी

Thu, 01 Jul 2021 02:26 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 01 Jul 2021 02:26 PM IST
सार

सही मायनों में क्या होता है प्रेम, बुद्धिमत्ता, ज्ञान, दान, नीतिशास्त्र में बताई गई हैं ये महत्वपूर्ण बातें

विज्ञापन
Chanakya Niti It is very important to know these important things about food love knowledge and charity
चाणक्य नीति

आचार्य चाणक्य को विभिन्न विषयों की गहरी समझ थी। ये बुद्धिमान होने के साथ ही दूर्दर्शी भी थे। आज भी इनकी गिनती श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। आचार्य चाणक्य आसाधारण प्रतिभा के धनी होने के साथ एक महान विभूति थे। विभिन्न विषयों का गहन ज्ञान होने के कारण ये कौटिल्य के नाम से भी विख्यात हुए। आचार्य चाणक्य एक योग्य शिक्षक भी थे। इन्होंने विश्वप्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी और यहीं पर आचार्य पद पर रहते हुए विद्यार्थियों को शिक्षित भी किया था। इनके द्वारा कई महत्वपूर्ण ग्रंथों की रचनी की गई जिसमें से नीतिशास्त्र के वचन आज भी मनुष्य के जीवन में उतने ही प्रासंगिक हैं जितने के उस काल में हुआ करते थे। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन के महत्पूर्ण पहलुओं के विषय में जिक्र किया है। नीतिशास्त्र में सच्चे प्रेम, दान और बुद्धिमत्ता के विषय बताए हैं जिन्हें हर मनुष्य को जानना आवश्यक है तो चलिए जानते हैं कि इस विषय में क्या कहती है चाणक्य नीति।

Chanakya Niti It is very important to know these important things about food love knowledge and charity
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

सही मायने में भोजन क्या है
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि एक सच्चा भोजन वह है जो ब्राह्मण को देने के पश्चात शेष है। सनातन धर्म में ब्राह्मण को बहुत ही पूजनीय माना गया है इसलिए यहां पर कहने का तात्पर्य यह है कि जो व्यक्ति स्वयं की भूख शांत करने से पहले ब्राह्मण को भोजन कराता है और बाद में शेष स्वयं भोजन करता है, वह भोजन अमृत समान है। इसी तरह केवल ब्राह्मण नहीं बल्कि किसी जरुरतमंद को स्वयं से पहले भोजन करवाने के पश्चात जो भोजन बचता है वह प्रसाद के समान होता है क्योंकि जो व्यक्ति स्वयं की भूख के बजाए दूसरों की क्षुदा के बारे में सोचता है ईश्वर भी उससे प्रसन्न होते हैं।

Chanakya Niti It is very important to know these important things about food love knowledge and charity
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

सही मायने में प्रेम क्या होता है प्रेम
प्रेम व्यक्ति हर व्यक्ति एक दूसरे से करता है, बस उसका रिश्तों के अनुसार स्वरुप बदल जाता है। प्रेम ही व्यक्ति को एक दूसरे से बांधकर रखता है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि प्रेम वह सत्य है जो दुसरो को दिया जाता है। स्वंय से जो प्रेम होता है, वह प्रेम नहीं कहलाता है।  कहने का तात्पर्य यह है कि प्रेम में निस्वार्थ भावना का होना आवश्यक होता है। जो व्यक्ति निस्वार्थ भाव से किसी से प्रेम करता है वही सच्चे मायने में प्रेम है। केवल स्वंय से प्रेम करना स्वार्थ होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti It is very important to know these important things about food love knowledge and charity
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
सही मायनों में ये होती है बुद्धिमत्ता
चाहे व्यक्ति कितना भी ज्ञान अर्जित कर लें,चाहे वह कितने वेद-पुराण, विज्ञान की जानकारी रखता हो परंतु जो सही रहा पर नहीं चलता उसे बुद्धिमान नहीं कहा जा सकता है। बुद्धिमत्ता सही मायने मे वह होती है जो मनुष्य को पापकर्म करने से रोकती है।
 
विज्ञापन
Chanakya Niti It is very important to know these important things about food love knowledge and charity
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

ये है श्रेष्ठ दान
दान केवल धन, अन्न का नहीं होता है बल्कि दान वह होता है जो बिलकुल निस्वार्थ भाव से किया जाए चाहें वह केवल श्रम सेवा या किसी की मदद करना ही क्यों न हो। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि सही मायने में श्रेष्ठ दान वह है जो बिना दिखावे के किया जाता है। व्यक्ति को सदैव गुप्त दान ही करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed