फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: जिन लोगों के भीतर होती हैं ये 4 आदतें, उनके जीवन में सदा रहता है गरीबी का वास

Wed, 28 Jul 2021 01:22 PM IST
संकल्प सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 28 Jul 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti People who have these 4 habits always live in poverty
आचार्य चाणक्य - फोटो : social media

आचार्य चाणक्य अपने समय में महानतम शिक्षकों में से एक थे। उनके कई उपदेश और लिखी बातें आज के जीवन में शत प्रतिशत खड़ी उतरती हैं। चाणक्य नीति में उन्होंने धन की उपयोगिता और उसके महत्व के बारे में काफी अच्छे ढंग से बताया है। उन्होंने धन को व्यक्ति का सच्चा साथी बताया है। उनके मुताबिक धन ही एकमात्र वस्तु है, जो विपत्ति और दुख के समय इंसान के काम आता है। इस पर बात करते हुए आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में उन चार आदतों का जिक्र किया है, जो हमेशा व्यक्ति को गरीबी के रास्ते पर ढकेलती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुप्त शासनकाल के दौरान वे चंद्रगुप्त के महामंत्री थे। उन्होंने गुप्त शासन को स्थापित करने में एक अहम भूमिका निभाई थी। उनकी बुद्धि और तर्कशक्ति काफी ज्यादा कुशाग्र थी। उन्होंने मनुष्य जीवन और राजनीति शास्त्र पर कई महत्वपूर्ण ग्रंथ लिखे। ऐसे में आइए जानते हैं उन चार आदतों के बारे में जो सदा इंसान को गरीबी के रास्ते पर ढकेलती हैं - 

Chanakya Niti People who have these 4 habits always live in poverty
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणाक्य का कहना था कि शरीर को साफ-सुथरा रखने के साथ दांतों और वस्त्रों की भी साफ-सफाई करना बहुत जरूरी है। वे लोग जो नियमित तौर पर नहीं नहाते और गंदे कपड़े पहनते हैं, उन पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं बरसती। ये लोग जीवन भर बीमारियों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं और उसी में उनका सारा पैसा खर्च हो जाता है। 

Chanakya Niti People who have these 4 habits always live in poverty
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

इस जगत में जो लोग मीठा बोलते हैं, वे सदा खुश रहते हैं। उनके पास हमेशा लोग आकर्षित होते हैं। इनकी हर जगह इज्जत होती है और इनके लिए सफलता के तमाम दरवाजे खुलते हैं। वहीं दूसरी तरफ जिन लोगों के अंदर कड़वा बोलने की आदत होती है। वे सदा नकारात्मकता फैलाते हैं। उनके पास कोई नहीं ठहरता। इस कारण कामयाबी के सभी दरवाजे उनके लिए बंद हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti People who have these 4 habits always live in poverty
आचार्य चाणक्य - फोटो : social media

आचार्य चाणक्य ने हमारे जीवन में भोजन का विशेष महत्व बताया है। उनके मुताबिक सभी लोगों को समय से अपना भोजन करना चाहिए। इससे हमारे शरीर के भीतर जरूरी मात्रा में ताकत और ऊर्जा बनी रहती है। वहीं कई लोग आवश्यकता से अधिक खाते हैं। ऐसे लोगों का दिमाग हमेशा खाने में ही लगा रहता है। इनके पास धन संचय नहीं हो पाता।

विज्ञापन
Chanakya Niti People who have these 4 habits always live in poverty
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

चाणक्य का कहना था कि हमें हमेशा जल्दी उठना चाहिए। उनके मुताबिक सुबह का समय काफी ज्यादा कीमती होता है। वहीं जो लोग सुबह देर से उठते हैं। वे कई बीमारियों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। ऐसे लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती। वे सदा गरीबी में अपना जीवन जीते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed