{"_id":"64844b1c8ffdb4bf720bc9c7","slug":"chanakya-niti-policy-motivational-quotes-for-success-in-life-in-hindi-2023-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chanakya Niti For Success: जीवन में होना चाहते हैं सफल तो याद रखें चाणक्य की ये बातें, कभी नहीं होंगे असफल","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
Chanakya Niti For Success: जीवन में होना चाहते हैं सफल तो याद रखें चाणक्य की ये बातें, कभी नहीं होंगे असफल
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जीवन में होना चाहते हैं सफल तो याद रखें चाणक्य की ये बातें
- फोटो : istock
Chanakya Niti For Success: आचार्य चाणक्य एक महान विद्वान और कुशल रणनीतिकार थे। उनकी नीतियां आज भी लोगों का मार्गदर्शन करती हैं। उन्होंने चाणक्य नीति में मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई जरूरी बातों के बारे में जिक्र किया है। चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने सुखी जीवन के कई रहस्य भी बताए हैं। इनकी नीतियों के जरिए व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर बना सकता है। चाणक्य ने अपनी नीति में धर्म-अधर्म, कर्म, पाप-पुण्य के अलावा सफलता के भी कई मंत्र बताए हैं। यदि आप भी जीवन में सफल बनना चाहते हैं तो आचार्य चाणक्य की इन बातों का पालन जरूर करें। चाणक्य के सिद्धांतों और विचारों को अपनाने से आपको बहुत जल्द कामयाबी मिल सकती है।
जीवन में होना चाहते हैं सफल तो याद रखें चाणक्य की ये बातें
- फोटो : istock
चाणक्य के अनुसार यदि आपको जीवन में सफल होना है तो सिर्फ अपनी नहीं बल्कि दूसरों की गलतियों से भी सीख लेनी चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति दूसरों की गलतियों से नहीं सीखता और खुद पर प्रयोग करता है उसे तरक्की के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
जीवन में होना चाहते हैं सफल तो याद रखें चाणक्य की ये बातें
- फोटो : istock
व्यक्ति को भाग्य के भरोसे नहीं बैठना चाहिए। बल्कि जीवन में सफल होने के लिए मेहनत करते रहना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि भाग्य भी उन्हीं का साथ देता है जो कठिन से कठिन स्थितियों में भी अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं।
जीवन में होना चाहते हैं सफल तो याद रखें चाणक्य की ये बातें
- फोटो : istock
जीवन में सफल होना है जो समय बीत गया उस पर अफसोस करने की बजाय आगे की प्लानिंग करें। वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रखते हुए काम करें। जो व्यक्ति असफल होने पर ये सोचता है कि वो असफल क्यों और कैसे हुआ वह दोबारा नए तरीके से रणनीति बनाता है उसे सफलता जरूर मिलती है।
विज्ञापन
5 of 5
जीवन में होना चाहते हैं सफल तो याद रखें चाणक्य की ये बातें
- फोटो : istock
चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को उस स्थान पर एक पल भी नहीं ठहरना चाहिए जहां उसकी इज्जत न हो। अपने आत्मसम्मान को सबसे पहले रखना चाहिए। तभी आप एक सफल व्यक्ति बन पाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।