सब्सक्राइब करें

Garuda Purana: जीवन में होना है सफल तो याद रखें गरुण पुराण की ये बातें, कभी नहीं खाएंगे मात

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 10 Jun 2023 09:50 AM IST
विज्ञापन
Garuda Purana these things of garun purana can change the life and make successful
जीवन में होना है सफल तो याद रखें गरुण पुराण की ये बातें - फोटो : Pixabay

Garuda Purana: गरुड़ पुराण को सनातन धर्म में 18 महापुराणों में से एक माना गया है। इसमें भगवान विष्णु और उनके वाहन गरुड़ की वार्तालाप का विस्तारपूर्वक वर्णन है। गरुड़ पुराण से हमें कई तरह की शिक्षाएं मिलती हैं। इसमें जीवन, मृत्यु और मृत्यु के बाद की तमाम स्थितियों का वर्णन किया गया है। इसके अलावा गरुड़ पुराण में ऐसी बहुत सी बातें बताई गई हैं, जिन्हें अपनाकर अपने जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। यदि आपको भी जीवन में सफल होना है तो गरुण पुराण की ये बातें जरूर अपनाएं। चलिए जानते हैं जीवन से जुड़ी ऐसी ही कुछ गूढ़ बातों के बारे में जिनका जिक्र गरुड़ पुराण में है। इनका पालन करके आप जीवन में सफल हो सकते हैं... 



Vidur Niti: अंधकार की ओर ले जाती हैं व्यक्ति की ये 5 आदतें, आज ही कर लें सुधार 

Trending Videos
Garuda Purana these things of garun purana can change the life and make successful
जीवन में होना है सफल तो याद रखें गरुण पुराण की ये बातें - फोटो : iStock

साफ एवं सुगंधित कपड़े पहनें 
यदि आप जीवन में अमीर, धनवान या सौभाग्यशाली बनना चाहते हैं तो साफ-सुथरे और सुगंधित कपड़े पहनें। गरुण पुराण के अनुसार जो लोग गंदे वस्त्र पहनते हैं उनके जीवन में समृद्धि नहीं आती है। ऐसे लोगों के घर में कभी भी लक्ष्मी नहीं आती हैं और दरिद्रता का निवास होता है। इसलिए हमेशा साफ और सुगंधित कपड़े पहनने चाहिए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Garuda Purana these things of garun purana can change the life and make successful
जीवन में होना है सफल तो याद रखें गरुण पुराण की ये बातें - फोटो : istock

सभी धर्म का सम्मान करें
देवी, देवता या धर्म का अपमान करने वाले को जिंदगी में कभी भी सफलता नहीं मिलती है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में कभी न कभी पछतावा होता है और वह नरक में जाता है। इसलिए अपने आराध्य देव के साथ हर धर्म का सम्मान करें। 

Lord Ganesha Idol Tips: घर में भूलकर भी न रखें भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी

Garuda Purana these things of garun purana can change the life and make successful
जीवन में होना है सफल तो याद रखें गरुण पुराण की ये बातें - फोटो : अमर उजाला

एकादशी व्रत
पुराणों में एकादशी व्रत को श्रेष्ठ बताया गया है। गरुड़ में भी इसकी महिमा का विस्तार पूर्वक बखान किया गया है। मान्यता है कि जो व्यक्ति एकादशी का व्रत रखता वह सभी कष्टों से बचा रहता है और जीवन में समृद्धि आती है। 


 
विज्ञापन
Garuda Purana these things of garun purana can change the life and make successful
जीवन में होना है सफल तो याद रखें गरुण पुराण की ये बातें - फोटो : iStock

तुलसी का महत्व 
तुलसी को विष्णु प्रिया भी कहा जाता है। इनकी पूजा से घर में समृद्धि आती है। तुलसी के महत्व का वर्णन गरुड़ पुराण के अलावा अन्य कई पुराणों में भी बताया गया है। तुलसी को घर में रखने से सभी तरह के रोगों से मुक्ति मिलती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed