सब्सक्राइब करें

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के अनुसार ऐसे लोग कभी नहीं बन सकते धनवान, जानें आप भी

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 11 Jun 2023 12:14 PM IST
विज्ञापन
Neem Karoli Baba these type off people never become rich According to Neem Karoli Baba
नीम करोली बाबा के अनुसार ऐसे लोग कभी नहीं बन सकते धनवान - फोटो : Facebook

Neem Karoli Baba Teachings: नीम करोली बाबा को भगवान हनुमान का अवतार माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि नीम करोली बाबा पर हनुमान जी की असीम कृपा थी। बाबा नीम करोली के भक्त पूरी दुनिया में हैं। बाबा नीम करोली का आश्रम उत्तराखंड के कैंची धाम में है, जहां सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग पहुंचते हैं। बाबा नीम करोली के भक्तों में देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं। मान्यता है कि कैंचीधाम एक ऐसी जगह है जहां कोई भी मुराद लेकर जाए तो वह खाली हाथ नहीं लौटता। कैंची धाम वाले बाबा के उपदेश आज भी दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। अपने उपदेश में उन्होंने कुछ ऐसे लोगों के बारे में भी बताया है, जो कभी भी अमीर नहीं बन सकते। चलिए जानते हैं बाबा के इस उपदेश के बारे में... 



Neem Karoli Baba: घर बैठे पाना चाहते हैं नीम करोली बाबा की कृपा तो करें ये छोटा सा काम, हर इच्छा होगी पूरी 

Trending Videos
Neem Karoli Baba these type off people never become rich According to Neem Karoli Baba
नीम करोली बाबा के अनुसार ऐसे लोग कभी नहीं बन सकते धनवान - फोटो : istock

धन की बर्बादी करने वाले लोग 
धन की बर्बादी करने वाले लोग कभी भी अमीर नहीं बन सकते। नीम करोली बाबा का कहना था कि कभी दिखावे के चक्कर में आकर धन की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। जो लोग फिजूलखर्ची की जगह बचत पर ध्यान देते हैं उन पर मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं। इसलिए सोच समझकर धन खर्च करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Neem Karoli Baba these type off people never become rich According to Neem Karoli Baba
money new - फोटो : istock

धन की सही उपयोगिता
बाबा नीम करोली के अनुसार वही व्यक्ति अमीर बना पता है जो पैसों की उपयोगिता को समझता है। धनी व्यक्ति हमेशा सोच समझ कर पैसे खर्च करता है। साथ ही नीम करोली बाबा ये भी कहते हैं कि अमीर होने का मतलब सिर्फ धन को इकट्ठा करना नहीं, बल्कि इसे सही जगह खर्च करना भी होता है। धन का उपयोग हमेशा किसी की मदद के लिए ही करना चाहिए। इससे घर में धन का आगमन बना रहता है। 

Chanakya Niti For Success: जीवन में होना चाहते हैं सफल तो याद रखें चाणक्य की ये बातें, कभी नहीं होंगे असफल 


 
Neem Karoli Baba these type off people never become rich According to Neem Karoli Baba
नीम करोली बाबा के अनुसार ऐसे लोग कभी नहीं बन सकते धनवान - फोटो : istock

इन जगहों पर खर्च करें धन
नीम करोली बाबा कहते थे कि अपने धन को समय-समय पर किसी धार्मिक कार्य पर खर्च करते रहना चाहिए। धार्मिक कार्यों में आप जितना धन खर्च करेंगे वो दोगुना मात्रा में वापस लौटेगा। वहीं जो व्यक्ति सिर्फ अपनी सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करते हैं वो धनवान होने के बाद भी गरीब ही रहते हैं। बाबा का कहना था कि जो लोग गरीबों की मदद करते हैं, भगवान खुद उनके धन के भंडार भर देते हैं। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed