फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नीति शास्त्र: जिनमें होते हैं ये गुण, बनते हैं सफल नेतृत्वकर्ता

Wed, 09 Jun 2021 08:48 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 09 Jun 2021 08:48 AM IST
विज्ञापन
To become a good and successful leader it is necessary to have these qualities in a person
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य कुशाग्र बुद्धि के धनी थे। व्याव्हारिक जीवन की अच्छी समझ होने का साथ ही ये कई विषयों में भी परांगत थे। इसी कारण इन्हें कौटिल्य और विष्णु गुप्त के नाम से भी जाना जाता था। आचार्य चाणक्य न केवल एक श्रेष्ठ विद्वान थे बल्कि ये एक योग्य शिक्षक भी थे। इनके जीवन का एक बड़ा हिस्सा शिक्षण में ही व्यतीत हुआ था। इन्होंने विश्वप्रसिद्धि तक्षशिला विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी और वहीं पर आचार्य के पद पर रहते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा भी प्रदान की। इनके द्वारा लिखे गए नीति शास्त्र में धन, कार्यक्षेत्र, सामाजिक जीवन, और निजी जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है। यदि इनकी बताई नीतियों का अनुसरण जीवन में सही प्रकार से किया जाए तो व्यक्ति जीवन की समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर, सफलता पा सकता है। नीति शास्त्र में एक सफल नेतृत्वकर्ता यानी लीडर बनने के लिए व्यक्ति में कुछ गुणों का होना आवश्यक बताया गया है। जिन लोगों में ये गुण होते हैं वे एक अच्छे नेतृत्वकर्ता बनते हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन से हैं वे गुण।

To become a good and successful leader it is necessary to have these qualities in a person
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
धैर्य

चाणक्य कहते हैं कि यदि किसी को एक सफल नेतृत्वकर्ता बनना है तो उसमें धैर्य का होना बहुत आवश्यक होता है। एक समूह को सही प्रकार से चलाने के लिए व्यक्ति का पहले स्वयं संतुलित होना आवश्यक होता है जो कि धैर्य से ही संभव है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य न खोने वाला व्यक्ति हर मुश्किल का हल शांत दिमाग के कर लेता है। धैर्य पूर्वक कार्य करने वाला व्यक्ति स्वयं तो अपना कार्य सही प्रकार से करता ही है साथ ही में दूसरों के लिए भी प्रेरणादायक होता है, इसलिए एक सफल नेतृत्वकर्ता में धैर्य का होना अति आवश्यक होता है।

To become a good and successful leader it is necessary to have these qualities in a person
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
मधुर वाणी

मधुर वाणी बोलने वाला व्यक्ति दूसरों को बहुत ही जल्दी प्रभावित कर देता है और इसी कारण सभी का प्रिय होता है। मीठी वाणी बोलने वाले व्यक्ति का कार्य हर कोई करने को तत्पर रहता है। सभी ऐसे व्यक्ति को पसंद करते हैं और कार्य में पूर्ण सहयोग देते हैं इसलिए यदि एक सफल नेतृत्वकर्ता बनना है तो विनम्रता और मीठी वाणी होना बहुत आवश्यक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
To become a good and successful leader it is necessary to have these qualities in a person
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
सभी को साथ लेकर चलने वाला

एक सफल नेतृत्वकर्ता वही बन सकता है, जिसमें सबको साथ लेकर चलने की क्षमता हो क्योंकि किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए सहयोगियों की आवश्यकता होती है। एक नेतृत्वकर्ता को अपने सभी सहयोगियों के विचारों के सुनना चाहिए और उन्हें आवश्यकतानुसार शामिल भी करना चाहिए। इसके साथ ही सभी को उनकी क्षमता और कौशल के अनुसार कार्य देना चाहिए।

विज्ञापन
To become a good and successful leader it is necessary to have these qualities in a person
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
निर्णय लेने की क्षमता

चाणक्य कहते हैं कि एक सफल नेतृतत्वकर्ता बनने के लिए व्यक्ति में निर्णय लेने की क्षमता होना बहुत आवश्यक है। किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर उचित निर्णय लेने और जोखिम उठाने की क्षमता होती है, वही एक सफल नेतृत्वकर्ता बनता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed