फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदुर नीति: यदि पाना चाहते हैं प्रसिद्धि तो इन बातों को रखें ध्यान

Fri, 11 Jun 2021 11:00 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 11 Jun 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
Vidur niti motivational quotes for success and fame
vidur niti - फोटो : Social Media

महाभारत में विदुर जी ने युद्ध अवश्य नहीं लड़ा था लेकिन हस्तिनापुर में उनकी अहम भूमिका थी। ये धृतराष्ट्र और पांडु की तरह ही ऋषि वेदव्यास के पुत्र थे। इस नाते ये धृतराष्ट्र, पांडु के भाई और कौरवों, पांडवों के काका थे। लेकिन एक दासी के गर्भ से जन्म लेने के कारण ये राजा नहीं बन पाए। ये हस्तिनापुर के महामंत्री थे। विदुर जी अत्यंत कुशाग्र बुद्धि के धनी होने के साथ बहुत दूरदर्शी भी थे। ये आने वाली परेशानियों को पहले से ही भाप लेते थे। महाभारत युद्ध के दुष्परिणामों के बारे में भी विदुर जी ने पहले ही बता दिया था। महाराज धृतराष्ट्र महत्वपूर्ण विषयों पर इनसे चर्चा अवश्य करते थे। विदुर जी की बताई गई बातें विदुर नीति के रूप में उल्लेखित हैं। विदुर नीति में कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैंं, जिन्हें करने से जातक अपने जीवन में सफलता और प्रसिद्धि प्राप्त कर सकता है। यदि जीवन में सफल और प्रसिद्ध होना चाहते हैं तो महात्मा विदुर द्वारा बताए गये इन कार्यों को आप भी जान लें।

Vidur niti motivational quotes for success and fame
vidur - फोटो : Social Media

विदुर नीति कहती है कि ऐसे जातक जो बहुत सरल होते हैं। अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या-द्वेष नहीं रखते हैं। किसी की वस्तु को देखकर मन में लोभ नहीं रखते हैं। सदैव सही रास्ते पर चलते हैं, वे सदैव मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। जो अपनी इंद्रियों को नियंत्रण में रखना भली-भांति जानते हैं यानी संयम रखते हैं। जो लोग किसी के द्वारा किए गए उपकार को कभी नहीं भूलते हैं। वे अपने जीवन में सफलता और प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं।

Vidur niti motivational quotes for success and fame
vidur niti - फोटो : pinterest

ज्ञान एक ऐसा धन है जो आपको हर परिस्थिति से निकलने का रास्ता दिखाता है। व्यक्ति अपने ज्ञान के बल पर जो चाहे वह हासिल करने में सक्षम होता है। ज्ञानी होने के साथ ही जो लोग निडर होते हैं, कहने का तात्पर्य है कि जो जोखिम लेने से नहीं डरते हैं और जीवन के हर उतार चढ़ाव का डटकर मुकाबला करते हैं, वे अपने जीवन में सफलता एवं प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidur niti motivational quotes for success and fame
VIDHURA - फोटो : SELF

महात्मा विदुर कहते हैं कि जो लोग अपनी बुद्धि का प्रयोग सही कार्यों में करना जानते हैं, सही और गलत में फर्क करना जानते हैं। अपनी बुद्धि का सदुपयोग करते हैं। हर परिस्थिति में सोच-समझकर कर निर्णय लेते हैं और अपने साथ दूसरों के हित को भी ध्यान में रखते हैं, वे अपने जीवन में सफल और प्रसिद्ध होते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed