फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि आपको भी ध्यान करने में आती है समस्या तो करें इन नियमों का पालन, मिलेंगे बेहतर परिणाम

Sat, 30 Sep 2023 08:26 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 30 Sep 2023 08:26 PM IST
विज्ञापन
follow this rules and do proper meditation in hindi
अच्छा जीवन जीने के लिए ध्यान करना बहुत जरूरी है - फोटो : Pixabay

अच्छा जीवन जीने के लिए ध्यान करना बहुत जरूरी है। यदि आप चाहते हैं कि आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ ही मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहें तो प्रतिदिन ध्यान करें। ध्यान करने का मन बनाना, उसके विषय में सोचना बहुत आसान है लेकिन उसे खुद से करना इतना आसान नहीं होता है। कई सारे लोगों को ध्यान करते समय तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे कि बेचैनी होना, मन न लगना आदि। अगली स्लाइड्स में बताए गए नियमों का यदि आप पालन करेंगे तो आप जल्दी ही सही ढंग से ध्यान करने लगेंगे। 

 

follow this rules and do proper meditation in hindi
ध्यान करने के लिए हर समय ठीक नहीं होता है - फोटो : Social media

समय का चयन
कई बार हम सही ढ़ग से मेडिटेशन इसलिए भी नहीं कर पाते हैं क्योंकि हम गलत समय का चयन कर लेते हैं। ध्यान करने के लिए हर समय ठीक नहीं होता है। ध्यान के लिए सही समय सुबह 4 बजे से शाम 4 बजे तक होता है। इसके पीछे कारण यह है कि इस समय सूर्य और पृथ्वी के बीच 60 डिग्री का कोण बनता है। इस दौरान ध्यान करने से पीयूषग्रंथि और शीर्षग्रंथि पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। जिस वजह से ध्यान में पूरा मन लगता है।

follow this rules and do proper meditation in hindi
शांति, सकारात्मक ऊर्जा और पर्याप्त रोशनी हो - फोटो : social media

स्थान का चयन
बहुत जरूरी है कि आप जिस जगह ध्यान कर रहे हैं, उस जगह को अच्छे से देख लें क्योंकि हर जगह ध्यान नहीं हो सकता। यदि आप बिस्तर पर बैठकर शयनघर में मेडिटेशन करते हैं तब तो आपका मन नहीं ही लग सकता है इसलिए किसी ऐसे स्थान पर ध्यान करें, जहां पर शांति, सकारात्मक ऊर्जा और पर्याप्त रोशनी हो। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
follow this rules and do proper meditation in hindi
रीढ़ की हड्डी को सीधा रखकर एकदम सीधे बैठें - फोटो : सोशल मीडिया

बैठने का तरीका
कई लोगों को मेडिटेशन करते वक्त इसलिए भी समस्या आती है क्योंकि उनके बैठने का तरीका गलत होता है जिस वजह से उनके शरीर पर अलग- अलग जगह दबाव बनता है और उनका ध्यान भंग होता है। इसलिए जब भी ध्यान करने बैठें तो रीढ़ की हड्डी को सीधा रखकर एकदम सीधे बैठें। ढीलेढाले कपड़े पहनें और कंधों और गर्दन को अधिक न तो तानें और न ही बहुत अधिक ढीला भी न छोड़ें।

विज्ञापन
follow this rules and do proper meditation in hindi
पहले थोड़ी कसरत कर लें - फोटो : facebook

पहले थोड़ी कसरत कर लें
कई बार जब नया-नया ध्यान करना शुरु करते हैं तो हमें बहुत अधिक सुस्ती और नींद आने लगती है, जिस वजह से हम ध्यान लगा ही नहीं पाते हैं। इसलिए जब भी ध्यान करने बैठें तो पहले थोड़ी कसरत कर लें। ऐसा करने से आपके शरीर में सही ढंग से रक्त का संचार होगा और शरीर में थोड़ी गर्माहट आएगी जिससे कि नींद उड़ जाएगी। ध्यान के दौरान होने वाली बेचैनी से भी राहत मिलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed