फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: ध्यान केंद्रित करने के लिए अपनाएं ये तरीके, जानें मेडिटेशन के फायदे

Tue, 24 Oct 2023 04:12 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 24 Oct 2023 04:12 PM IST
विज्ञापन
Today Yoga Tips for Mediation Benefits in Hindi Know Process, Exercise, Poses Yoga Asanas Here
मेडिटेशन - फोटो : Pixabay

Yoga Tips For Mediation Benefits: स्वस्थ मन और शरीर के लिए मेडिटेशन इन दिनों बहुत ज्यादा प्रचलित शब्द बन गया है। लेकिन मेडिटेशन करने वाले इसे लगातार अपना नहीं पाते और बीच में ही मेडिटेशन करना छोड़ देते हैं। इसकी एक वजह होती है, ध्यान केंद्रित न कर पाना। मेडिटेशन ध्यान केंद्रित करने से जुड़ी एक क्रिया है, जो अक्सर लोगों को कठिन लगती है। हालांकि मेडिटेशन करने के फायदे बहुत हैं। शरीर के साथ ही मन और मस्तिष्क को शांत रखने, स्वस्थ रखने के लिए मेडिटेशन लाभकारी होता है।एक सर्वे के मुताबिक नींद न आने से कई गंभीर समस्याएं हो जाती हैं, जो मेडिटेशन करने मात्र से ठीक हो सकती हैं। खुशी और शांति और विकास के लिए भी मेडिटेशन बेहतरीन उपचार है। हालांकि अगर आप मेडिटेशन करते समय ध्यान नहीं लगा पाते तो कुछ आसान तरीकों को अपना सकते हैं। जानिए मेडिटेशन करते समय ध्यान लगाने के तरीके और मेडिटेशन के फायदें।

Today Yoga Tips for Mediation Benefits in Hindi Know Process, Exercise, Poses Yoga Asanas Here
मेडिटेशन के फायदे - फोटो : iStock

मेडिटेशन करने के फायदे

  • अवाद में फायदा
  • संयमित हार्ट बीट
  • ओवरथिंकिंग में कमी
  • एंक्क्जाइटी में सुधार
Today Yoga Tips for Mediation Benefits in Hindi Know Process, Exercise, Poses Yoga Asanas Here
कौन लगा सकता है ध्यान - फोटो : Istock

कौन कर सकता है मेडिटेशन?

विशेषज्ञों के मुताबिक, मेडिटेशन दो साल की उम्र के बच्चे से लेकर बड़े बुजुर्ग तक सभी लोग कर सकते हैं। छोटे बच्चों को भी मेडिटेशन करना सिखाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Yoga Tips for Mediation Benefits in Hindi Know Process, Exercise, Poses Yoga Asanas Here
मेडिटेशन का समय - फोटो : Pixabay

मेडिटेशन करते समय फोकस कैसे करें

- अक्सर लोग मेडिटेशन सुबह के समय करते हैं। उन्हें लगता है कि ध्यान लगाने के लिए यह समय उपयुक्त है। लेकिन सुबह बहुत सारे कामकाज होते हैं। ऐसे में मन शांत करके मेडिटेशन करना मुश्किल होता है। जल्दबाजी में मेडिटेशन न करें, बल्कि खाली और सुकून के समय में मेडिटेशन कर सकते हैं। इसके अलावा मेडिटेशन का कोई निश्चित समय नहीं होता। आप कभी भी ध्यान लगा सकते हैं।

विज्ञापन
Today Yoga Tips for Mediation Benefits in Hindi Know Process, Exercise, Poses Yoga Asanas Here
मेडिटेशन का तरीका - फोटो : iStock

-मेडिटेशन करते समय ध्यान लगाएं तो पूरे दिन की एक एक बात को याद करें। सोने से पहले तक की सभी गलतियों और अच्छाइयों को दोबारा याद करें और इस पर चिंतन करें। इस तरह मेडिटेशन को ‘प्रति प्रश्न साधना’ कहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed