फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योगासन: रोज सुबह कीजिए बस 20 मिनट वॉक, सेहत को होते हैं ऐसे फायदे

Sat, 15 Jan 2022 02:32 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 15 Jan 2022 02:32 PM IST
विज्ञापन
Yoga Asanas Tips Health Benefits of 20 Minutes Morning Walk
सुबह टहलने के फायदे - फोटो : PTI

स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक सक्रियता जरूरी होती है। ऐसी जरूरत को पूरा करने के लिए लोग योग और व्यायाम का सहारा लेते हैं। लेकिन अगर आप के पास योग या व्यायाम के लिए समय नहीं है तो मात्र 20 मिनट पैदल चलकर भी आप अपने शरीर को कई बीमारियों से दूर रख सकते हैं। रोजाना पैदल चलने के कई फायदे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, नियमित सैर करना बहुत जरूरी होता है। इससे शरीर सक्रिय तो रहता ही है, मूड भी अच्छा रहता है। एक शोध के मुताबिक व्यक्ति को प्रतिदिन एक निश्चित कदम चलने चाहिए। वॉक करना जरूरी होने के साथ ही सही समय पर चलना अधिक लाभदायक हो सकता है। अक्सर लोग माॅर्निंग वाॅक की सलाह देते हैं। स्वस्थ तन मन के लिए रोजाना सुबह 20 मिनट वॉक करना चाहिए। चलिए जानते हैं कि सुबह टहलने के फायदों के बारे में, जो आपकी सेहत के लिए होंगे लाभकारी। 

Yoga Asanas Tips Health Benefits of 20 Minutes Morning Walk
सुबह टहलने के फायदे - फोटो : iStock

तनाव कम होता है

एक शोध के मुताबिक हर सप्ताह 6 से 9 मील चलने से बढ़ती उम्र के साथ याददाश्त कम होने की समस्या कम हो सकती है। सुबह अगर आप रोजाना टहलते हैं तो मन शांत होता है और डिप्रेशन की समस्या से निजात मिलता है।

Yoga Asanas Tips Health Benefits of 20 Minutes Morning Walk
सुबह टहलने के फायदे - फोटो : iStock

डायबिटीज में राहत

जो लोग मधुमेह के शिकार होते हैं उनके लिए आहार पर नियंत्रण रखना जितना जरूरी होता है उतनी ही पैदल चलना भी फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीज को हर दिन कम से कम 20 मिनट पैदल चलना चाहिए। ये टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Asanas Tips Health Benefits of 20 Minutes Morning Walk
सुबह टहलने के फायदे - फोटो : iStock

हृदय रोग से बचाव

रोजाना सुबह टहलने से हृदय रोग का खतरा भी कम हो सकता है। इससे तनाव, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर पर काबू पाने में मदद मिलती है। जिससे दिल की बीमारियां भी नियंत्रण में रहती हैं।

विज्ञापन
Yoga Asanas Tips Health Benefits of 20 Minutes Morning Walk
सुबह टहलने के फायदे - फोटो : Pixabay

वजन कम होता है

वजन कम करने के लिए डाइट या जिम में पसीना बहाने वाली एक्सरसाइज के बजाए सुबह 20 मिनट की वाॅक ही कारगर होती है। हर दिन सुबह सुबह टहलने से वजन कम होता है और बढ़ते वजन पर नियंत्रण होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed