Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Arshad Nadeem showered with awards, Punjab government of Pakistan gifted one crore rupees and a car
{"_id":"66bb5712831a7c4e840ffe1e","slug":"arshad-nadeem-showered-with-awards-punjab-government-of-pakistan-gifted-one-crore-rupees-and-a-car-2024-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arshad Nadeem: नदीम पर हुई पुरस्कारों की बौछार, पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने एक करोड़ रुपये और कार गिफ्ट में दी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Arshad Nadeem: नदीम पर हुई पुरस्कारों की बौछार, पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने एक करोड़ रुपये और कार गिफ्ट में दी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 13 Aug 2024 06:22 PM IST
सार
मरियम नवाज के साथ आए 'डिप्टी कमिश्नर' ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर चेक और कार से जुड़ी कागजी कार्रवाई को रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया क्योंकि वह नदीम से मिलना चाहती थीं।
विज्ञापन
1 of 5
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ओलंपिक भाला फेंक चैंपियन अरशद नदीम को हाल ही में संपन्न पेरिस खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के लिए पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने मंगलवार को एक करोड़ रुपये और एक नई कार से पुरस्कृत किया। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज जब नदीम और उसके परिवार से मिलने मियां चुन्नू स्थित उसके गांव गईं तो उन्होंने नदीम को नकद पुरस्कार और कार की चाबियां भेंट की।
2 of 5
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
उन्होंने कहा, 'अरशद हर उस चीज का हकदार है जो उसे मिल रहा है क्योंकि वह देश के लिए बहुत खुशी और गौरव लेकर आया है।' मुख्यमंत्री ने नदीम को जब 92.97 नंबर प्लेट वाली नयी कार की चाबियां सौंपी तब वहां उनके माता-पिता भी मौजूद थे। नदीम ने 92.97 मीटर की ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ पेरिस में स्वर्ण पदक जीता था।
3 of 5
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
मरियम नवाज के साथ आए 'डिप्टी कमिश्नर' ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर चेक और कार से जुड़ी कागजी कार्रवाई को रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया क्योंकि वह नदीम से मिलना चाहती थीं। उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री ने विशेष नंबर प्लेट के लिए भी आदेश दिए थे।' लाहौर वापस जाने से पहले मरियम ने नदीम के कोच सलमान इकबाल बट को 50 लाख रुपये का चेक भी दिया। नदीम ने ओलंपिक में पाकिस्तान के स्वर्ण पदक के 40 साल के सूखे को खत्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरशद नदीम
- फोटो : PTI
नदीम ने पांच लीगल थ्रो किए, इनमें से दो प्रयास उनके 90+ मीटर के रहे। नदीम का आखिरी प्रयास 91.79 मीटर का रहा। नदीम ने पहला प्रयास में फाउल किया था। वहीं, तीसरे प्रयास में उन्होंने 88.72 मीटर थ्रो, चौथे प्रयास में 79.40 मीटर थ्रो और पांचवें प्रयास में 84.87 मीटर थ्रो किया। वहीं, नीरज के दूसरे प्रयास (89.45 मीटर) के अलावा बाकी सभी प्रयास फाउल रहे।
विज्ञापन
5 of 5
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
अरशद के लिए स्वर्ण तक का सफर आसान नहीं रहा है। उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया है। उनके निजी जीवन में भी कई कठिनाइयां रही हैं, लेकिन नदीम ने कभी हार नहीं मानी और संघर्ष करते रहे। पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल बोर्ड जब यह तय कर रहा था कि पेरिस ओलंपिक के लिए जाने वाले सात खिलाड़ियों में से किसका खर्च वहन करना है तो उसे केवल अरशद नदीम और उनके कोच ही इस लायक लगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।