Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Badminton
›
Malaysia Masters Badminton: PV Sindhu returned to form, reached into finals by defeating Thailand's Busanan
{"_id":"6651b7e9e70391576a0bbbfa","slug":"malaysia-masters-badminton-pv-sindhu-returned-to-form-reached-into-finals-by-defeating-thailand-s-busanan-2024-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malaysia Masters Badminton: लय में लौटीं स्टार शटलर पीवी सिंधू, थाईलैंड की बुसानन को हराकर फाइनल में पहुंचीं","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Malaysia Masters Badminton: लय में लौटीं स्टार शटलर पीवी सिंधू, थाईलैंड की बुसानन को हराकर फाइनल में पहुंचीं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 25 May 2024 03:35 PM IST
सार
सिंधू पहला सेट 13-21 से हार गईं, लेकिन अगले दो सेटों में उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए टूर्नामेंट के अंतिम दौर में जगह बनाई। भारतीय शटलर ने आखिरी दो सेटों में 21-16 और 21-12 से दबदबा बनाया।
विज्ञापन
1 of 4
पीवी सिंधू
- फोटो : PV Sindhu Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय शटलर और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने शनिवार को थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को हराकर मलयेशिया मास्टर्स प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने महिला एकल के सेमीफाइनल मैच में बुसानन को 13-21, 21-16, 21-12 से हराया। सिंधू का यह 2023 स्पेन मास्टर्स के बाद से किसी टूर्नामेंट का पहला फाइनल भी है।
2 of 4
पीवी सिंधू
- फोटो : PTI
सिंधू पहला सेट 13-21 से हार गईं, लेकिन अगले दो सेटों में उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए टूर्नामेंट के अंतिम दौर में जगह बनाई। भारतीय शटलर ने आखिरी दो सेटों में 21-16 और 21-12 से दबदबा बनाया। भारतीय शटलर रविवार को खेले जाने वाले फाइनल में चीन की वांग झियी से भिड़ेंगी। सिंधू ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल दौर में चीन की दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी हान युए को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने 55 मिनट तक चले मुकाबले में अपनी चीनी प्रतिद्वंद्वी को 13-21, 21-14 और 12-21 से हराया।
3 of 4
पीवी सिंधू
- फोटो : instagram
इससे पहले टूर्नामेंट में सिमरन सिंघी और रितिका ठाकेर की भारतीय महिला युगल जोड़ी को दूसरे दौर के मैच में मलयेशिया की पर्ल तान और थिनाह मुरलीधरन से 21-17, 21-11 से हार का सामना करना पड़ा। प्री क्वार्टर फाइनल के अन्य मुकाबलों में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला युगल जोड़ी भी यू चिएन हुई और सुंग शुओ युन की चीनी ताइपे की जोड़ी से 18-21, 22-20, 14-21 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पीवी सिंधू, एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन
- फोटो : PTI
मलयेशिया मास्टर्स का आयोजन मलयेशिया के कुआलालंपुर में 21 से 26 मई तक किया जा रहा है। यह बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) वर्ल्ड टूर सुपर 500 स्तर का टूर्नामेंट है। पीवी सिंधू ने 2013 और 2016 में दो बार प्रतियोगिता में महिला एकल खिताब पर कब्जा किया है, जबकि साइना नेहवाल ने 2017 में खिताब जीता था। एचएस प्रणय ने भी पिछले साल फाइनल में चीन के वेंग होंगयांग को 21-19, 13-21, 21-18 से हराकर पुरुष एकल का खिताब जीता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।