Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Cristiano Ronaldo launches his Youtube Channel, gathers 1 million subscribers in 90 minutes, made world record
{"_id":"66c6bc77be3f2034a809a344","slug":"cristiano-ronaldo-launches-his-youtube-channel-gathers-1-million-subscribers-in-90-minutes-made-world-record-2024-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Record: रोनाल्डो ने बनाया एक और विश्व रिकॉर्ड, यूट्यूब चैनल लॉन्च करते ही 90 मिनट में 10 लाख हुए सब्सक्राइबर्स","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Record: रोनाल्डो ने बनाया एक और विश्व रिकॉर्ड, यूट्यूब चैनल लॉन्च करते ही 90 मिनट में 10 लाख हुए सब्सक्राइबर्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 22 Aug 2024 09:50 AM IST
सार
रोनाल्डो के चैनल के लॉन्च होने के एक दिन से भी कम समय में अब 11 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं। फुटबॉल स्टार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की घोषणा की थी।
विज्ञापन
1 of 4
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : UEFA Euro Cup 2024 Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बुधवार को अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। रियल मैड्रिड के पूर्व स्टार के फैंस उनके चैनल की सदस्यता लेने और वह किस तरह से अपना जीवन जीते हैं, यह जानने के लिए यूट्यूब पर उमड़ पड़े। फैंस की उत्सुकता इतनी ज्यादा थी कि रोनाल्डो ने सबसे तेज एक मिलियन यानी 10 लाख ग्राहकों के लिए यूट्यूब का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोनाल्डो ने यह उपलब्धि महज 90 मिनट में हासिल की।
2 of 4
रोनाल्डो
- फोटो : Twitter
खबर लिखे जाने तक रोनाल्डो के चैनल पर 13 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं। फुटबॉल स्टार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की घोषणा की थी, जहां उनके बड़े पैमाने पर फॉलोअर्स हैं। रोनाल्डो के 'एक्स' प्लेटफॉर्म पर 112.5 मिलियन, फेसबुक पर 170 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 636 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
3 of 4
रोनाल्डो
- फोटो : Twitter
रोनाल्डो ने चैनल लॉन्च का एलान करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, 'इंतजार खत्म हो गया है। मेरा यूट्यूब चैनल आखिरकार जारी हो चुका है! इस नई यात्रा पर मेरे साथ जुड़ें।' अपना पहला वीडियो पोस्ट करने के कुछ घंटों बाद, 1.69 मिलियन फैंस चैनल को सब्सक्राइब कर चुके थे। रोनाल्डो के इस वीडियो को 90 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 24 घंटे में रोनाल्डो को गोल्डन प्ले बटन भी मिल गया। उन्होंने अपने बच्चों को गोल्डन प्ले बटन दिखाया तो सभी झूम उठे। इसका वीडियो उन्होंने एक्स पर शेयर किया है।
मेसी से ज्यादा रोनाल्डो के सब्सक्राइबर्स
रोनाल्डो के प्रतिद्वंद्वी और इंटर मियामी से खेलने वाले अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी का भी एक यूट्यूब चैनल है और उनके 2.27 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। मेसी ने इसे 2006 में लॉन्च किया गया था। रोनाल्डो का कहना है कि उनका चैनल न केवल उनके फुटबॉल करियर की कहानियों को लोगों तक पहुंचाएगा, बल्कि उनके फॉलोअर्स को उनके परिवार, स्वास्थ्य, पोषण, तैयारी, रिकवरी, शिक्षा और बिजनेस के बारे में भी जानकारी देगा।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : Cristiano Ronaldo Twitter
सर्वकालिक महान फुटबॉलरों में से एक रोनाल्डो वर्तमान में सऊदी प्रो लीग में अल नस्र के लिए खेलते हैं। फुटबॉलर ने हाल ही में यूरो 2024 में भाग लिया था, लेकिन अपनी टीम को खिताब नहीं दिला सके। 39 साल का यह फुटबॉलर अपने करियर के अंतिम चरण में हैं। उनकी शानदार शारीरिक फिटनेस की वजह से वह अब तक बिना किसी परेशानी के खेलते दिख रहे हैं, लेकिन हां उनके गोल करने की क्षमता में कमी आई है। रोनाल्डो का यूरोपीय अभियान इसका सबसे अच्छा उदाहरण था, जहां वह बॉक्स के अंदर से गोल करने में सक्षम नहीं हो सके थे, जबकि उनकी टीम को गोल की सख्त जरूरत थी। उम्मीद की जा रही है कि रोनाल्डो रिटायर होने के बाद धीरे-धीरे कंटेंट क्रिएशन और अन्य व्यवसायों में चले जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।