Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Elina Svitolina is raising money to help the country even after being pregnant, collecting the money won in tennis
{"_id":"62bc8b24cea2fe0dc45631dd","slug":"elina-svitolina-is-raising-money-to-help-the-country-even-after-being-pregnant-collecting-the-money-won-in-tennis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Elina Svitolina: एलिना स्वितोलिना गर्भवती होने के बाद भी देश की मदद के लिए जुटा रहीं धन, टेनिस में जीती राशि को कर रहीं इकट्ठा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Elina Svitolina: एलिना स्वितोलिना गर्भवती होने के बाद भी देश की मदद के लिए जुटा रहीं धन, टेनिस में जीती राशि को कर रहीं इकट्ठा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 29 Jun 2022 10:56 PM IST
सार
29वीं वरीयता प्राप्त अन्हेलिना कलिनिना दूसरे दौर में पहुंच चुकी हैं। पहले दौर की जीत के लिए कलिनिना को 75.50 लाख रुपये (96000 डॉलर) की राशि मिलेगी। वहीं दूसरे दौर में वह जीत जाती हैं तो उनको 1.15 करोड़ रुपये (147000 डॉलर) मिलेंगे।
विंबलडन में खेल रहीं यूक्रेन की महिला टेनिस खिलाड़ी पुरस्कार में मिलने वाली राशि को देश और अपने पीड़ित परिवार के लिए दान कर देंगी। वहीं, 40वीं रैंकिंग की खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना गर्भवती होने के बाद भी देश की मदद के लिए धन एकत्र करने में लगी हैं।
Trending Videos
2 of 5
एलिना स्वितोलिना
- फोटो : सोशल मीडिया
29वीं वरीयता प्राप्त अन्हेलिना कलिनिना दूसरे दौर में पहुंच चुकी हैं। पहले दौर की जीत के लिए कलिनिना को 75.50 लाख रुपये (96000 डॉलर) की राशि मिलेगी। वहीं दूसरे दौर में वह जीत जाती हैं तो उनको 1.15 करोड़ रुपये (147000 डॉलर) मिलेंगे। कलिनिना ने कहा कि वह अपनी पुरस्कार राशि से परिवार की मदद करेंगी।
सोमवार को रूस ने इरपिन के कीव उपनगर स्थित उनके घर पर बमबारी की थी। हालांकि उनके माता-पिता सुरक्षित हैं। पहले राउंड में ब्रिटेन की जॉडी बुरीज को हराने वाली सुरेंको ने कहा, हमें आप सबकी मदद की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
एलिना स्वितोलिना
- फोटो : social media
राष्ट्रपति ने एलिना को बनाया है ब्रांड एंबेसडर
एलिना स्वितोलिना गर्भवती हैं। वह फ्रांस के टेनिस स्टार गाएल मोंफिल्स के बच्चे की मां बनने वाली हैं। गर्भवती होने की वजह से वह टेनिस टूर्नामेंट भले ही नहीं खेल रही हों लेकिन रूस के खिलाफ युद्ध लड़ रहे यूक्रेन की मदद के लिए वह धन एकत्रित करने में जुटी हुई हैं।
4 of 5
स्वितोलिना
स्वितोलिना ने मार्च में मोंटरेरी ओपन में जीती पुरस्कार राशि यूक्रेन की सेना देने की पहले ही घोषणा की थी। एलिना का जन्म ओडेसा में हुआ था। 16 साल की उम्र में टेनिस खेलने के लिए वह देश से बाहर ही हैं, लेकिन उनका कहना है कि वह जड़ों से जुड़ी रहेंगी। वह युद्धग्रस्त देश की मदद करने को धन जुटाने के लिए एक अभियान चल रही हैं।
यूनाइटेड 24 के नाम से बने संगठन से वे खिलाड़ियों को भी जोड़ रही हैं। इसके लिए उन्होंने यूक्रेन के महान फुटबॉल खिलाड़ी एंड्री शेवचेंका से भी बात की है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एलिना को लोगों को एकजुट करने के लिए एंबेसडर बनाया है।
विज्ञापन
5 of 5
स्वितोलिना
- फोटो : सोशल मीडिया
दादी से करती हैं रोज बात
एलिना स्वितोलिना ने कहा कि वह अपनी दादी से रोज बात करती हैं। उन्होंने बताया कि दादी का वहां से निकलना मुश्किल है। वह वृद्ध हैं। साथ ही मेेरे गृहनगर ओडेसा में लगातार बमबारी और शूटिंग हो रही है। स्वितोलिना ने कहा कि अभी उसकी टेनिस कोर्ट पर लौटने की कोई योजना नहीं है लेकिन 2024 पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।