फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FIFA WC: पेले का यह रिकॉर्ड अब तक नहीं टूटा, रोनाल्डो-मेसी ने नॉकआउट में नहीं किया है गोल, पढ़ें रोचक आंकड़े

Sun, 20 Nov 2022 02:24 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 20 Nov 2022 02:24 AM IST
सार

विश्व कप में हर साल कई रिकॉर्ड बनते हैं और कई टूटते हैं। इनमें कुछ ऐसे हैं जो लंबे समय से कायम हैं। महान फुटबॉलर ब्राजील के पेले का 64 साल पुराना रिकॉर्ड अब तक नहीं टूटा हैं।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2022 Pele This record has not been broken yet Ronaldo Messi have not scored goals in knockouts
पेले, लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
कतर में फीफा विश्व कप का आगाज रविवार (20 नवंबर) को होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट पहली बार किसी मिडिल-ईस्ट देश में हो रहा है। साथ ही पहली बार इसका आयोजन नवंबर-दिसंबर में होगा। विश्व कप में हर साल कई रिकॉर्ड बनते हैं और कई टूटते हैं। इनमें कुछ ऐसे हैं जो लंबे समय से कायम हैं। महान फुटबॉलर ब्राजील के पेले का 64 साल पुराना रिकॉर्ड अब तक नहीं टूटा हैं।


ये हैं फुटबॉल विश्व कप से जुड़े कुछ रोचक तथ्य:
FIFA World Cup 2022 Pele This record has not been broken yet Ronaldo Messi have not scored goals in knockouts
ब्राजील के पूर्व फुटबॉलर पेले - फोटो : सोशल मीडिया
पेले गोल करने वाले सबसे युवा फुटबॉलर: ब्राजील के पूर्व खिलाड़ी पेले विश्व कप में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने 17 साल 239 दिन की आयु में वेल्स के खिलाफ 19 जून 1958 गोल किया था। पेले का यह रिकॉर्ड 68 साल से कायम है। तब उन्होंने मैक्सिको के मैनुअल रोसास का रिकॉर्ड तोड़ा था। रोसास ने अर्जेंटीना के खिलाफ  19 जुलाई 1930 को 18 साल, 93 दिन की आयु में गोल दागा था।

ये भी पढ़ें: FIFA WC: अपने आखिरी फीफा विश्व कप को यादगार बनाएंगे लियोनल मेसी, गोल्डन बूट पहनकर खेलते नजर आएंगे
FIFA World Cup 2022 Pele This record has not been broken yet Ronaldo Messi have not scored goals in knockouts
पेले - फोटो : सोशल मीडिया
पेले विश्व कप में हैट्रिक गोल दागने वाले सबसे युवा खिलाड़ी: पेले विश्व कप में गोल करने के साथ-साथ हैट्रिक गोल करने वाले भी सबसे युवा फुटबॉलर हैं। उन्होंने 1958 विश्व कप के सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ हैट्रिक दागा था। उन्होंने इस मैच से पांच दिन पहले वेल्स के खिलाफ गोल किया था। तब वह गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। फ्रांस के खिलाफ हैट्रिक दागने के दिन उनकी आयु 17 साल 244 दिन थी। अब तक पेले के अलावा कोई भी फुटबॉलर 19 वर्ष से कम आयु में विश्व कप के मैच में हैट्रिक गोल नहीं कर सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
FIFA World Cup 2022 Pele This record has not been broken yet Ronaldo Messi have not scored goals in knockouts
पेले - फोटो : सोशल मीडिया
यह खास रिकॉर्ड भी पेले के नाम: पेले विश्व कप फाइनल में गोल करने वाले भी सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1958 में स्वीडन के खिलाफ इतिहास रचा था। पेले ने खिताबी मुकाबले में दो गोल किए थे। ब्राजील वह मुकाबला 5-2 से जीता था। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल छह गोल किए थे। 20 साल से कम उम्र में विश्व कप फाइनल में गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे हैं। एम्बाप्पे ने 2018 में क्रोएशिया के खिलाफ गोल किया था। उनकी टीम फाइनल 4-2 से जीती थी। उस दिन एम्बाप्पे की आयु 19 साल 207 दिन थी।

ये भी पढ़ें: FIFA WC: 92 साल के इतिहास में पहली बार छह एशियाई टीमें विश्व कप खेलेंगी, सिर्फ कोरिया पहुंचा है सेमीफाइनल में
विज्ञापन
FIFA World Cup 2022 Pele This record has not been broken yet Ronaldo Messi have not scored goals in knockouts
रोनाल्डो और मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
मेसी-रोनाल्डो नॉकआउट में नहीं कर सके हैं गोल: मौजूदा दौर के दो महानतम खिलाड़ी अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी और पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपना पांचवां विश्व कप खेलेंगे। मेसी ने चार वर्ल्ड कप में 19 मैच खेले हैं। इस दौरान छह गोल दागे हैं। उनके सारे गोल ग्रुप दौर में भी आए हैं। इनमें से तीन गोल तो सिर्फ नाइजीरिया के खिलाफ किए हैं। रोनाल्डो की बात करें तो उन्होंने 17 मैचों में सात गोल किए हैं। इनमें से स्पेन के खिलाफ 2018 की हैट्रिक भी शामिल है। पिछले विश्व कप में रोनाल्डो ने हैट्रिक सहित कुल चार गोल किए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed