Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
FIFA World Cup 2022 Will Cristiano Ronaldo leave Portugal in the middle of the World Cup truth revealed
{"_id":"63921d2c2524162d0c16a9b1","slug":"fifa-world-cup-2022-will-cristiano-ronaldo-leave-portugal-in-the-middle-of-the-world-cup-truth-revealed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: क्या पुर्तगाल को विश्व कप के बीच में ही छोड़ देंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? सामने आई सच्चाई","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FIFA World Cup: क्या पुर्तगाल को विश्व कप के बीच में ही छोड़ देंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? सामने आई सच्चाई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 08 Dec 2022 10:51 PM IST
सार
रोनाल्डो को पिछले मैच में शुरुआती एकादश में नहीं उतारा गया था। कोच फर्नांडो सैंटोस ने उन्हें बेंच पर बिठाए रखा। रोनाल्डो को मैच समाप्त होने से कुछ समय पहले सब्सीट्यूट के तौर पर भेजा गया।
विज्ञापन
1 of 6
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कतर में जारी फुटबॉल विश्व कप में पुर्तगाल की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। उसका सामना वहां मोरक्को से होगा। मोरक्को ने स्पेन को हराकर उलटफेर किया। वहीं, पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ 6-1 से बड़ी जीत हासिल की। टीम के शानदार प्रदर्शन के बीच ऐसी खबरें आ रही हैं जिसे फुटबॉल फैंस हैरान हैं। मीडिया में यह चल रहा है कि पुर्तगाल को कप्तान और स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो विश्व कप के बीच टीम को छोड़ने की योजना बना रहे हैं।
2 of 6
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
रोनाल्डो को पिछले मैच में शुरुआती एकादश में नहीं उतारा गया था। कोच फर्नांडो सैंटोस ने उन्हें बेंच पर बिठाए रखा। रोनाल्डो को मैच समाप्त होने से कुछ समय पहले सब्सीट्यूट के तौर पर भेजा गया। उनके स्थान पर युवा खिलाड़ी गोंजालो रेमोस को उतारा गया। रेमोस ने हैट्रिक गोल कर दिए। मैच के बाद पुर्तगाल के अखबार ने यह प्रकाशित किया कि रोनाल्डो ने टीम को बीच में छोड़कर जाने की धमकी दी है।
3 of 6
रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले में पुर्तगाली फुटबाल महासंघ (एफपीएफ) का बयान सामने आ गया है। उसने गुरुवार को इस बात से इनकार किया कि स्विट्जरलैंड के खिलाफ बेंच पर बैठने के बाद रोनाल्डो ने विश्व कप टीम छोड़ने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
महासंघ ने कहा, "एफपीएफ स्पष्ट करता है कि टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किसी भी समय कतर में रहने के दौरान राष्ट्रीय टीम को छोड़ने की धमकी नहीं दी। हर दिन रोनाल्डो राष्ट्रीय टीम के लिए रिकॉर्ड बना रहे हैं। उनका सम्मान किया जाना चाहिए।''
विज्ञापन
5 of 6
रोनाल्डो ने पेनल्टी पर गोल दागा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोनाल्डो ने भी इन खबरों को बकवास बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके खिलाफ अभियान चला रहे हैं। रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर टीम के साथ अभ्यास सत्र की तस्वीरें शेयर की। इससे पहले वह अकेले जिम में ट्रेनिंग कर रहे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।