Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
FIFA World Cup All players of Saudi Arabia will get rolls royce phantom car for victory over Argentina
{"_id":"63810951d84c6838205cf6f0","slug":"fifa-world-cup-all-players-of-saudi-arabia-will-get-rolls-royce-phantom-car-for-victory-over-argentina","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: सऊदी अरब के सभी खिलाड़ियों को मिलेगी रॉल्स रॉयस की कार, अर्जेंटीना पर जीत के लिए मिलेगा तोहफा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FIFA World Cup: सऊदी अरब के सभी खिलाड़ियों को मिलेगी रॉल्स रॉयस की कार, अर्जेंटीना पर जीत के लिए मिलेगा तोहफा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 26 Nov 2022 12:58 AM IST
सार
लियोनल मेसी के गोल के बावूजद अर्जेंटीना की टीम मैच को अपने नाम नहीं कर सकी थी। उसने हाफटाइम तक 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन दूसरे हाफ में सऊदी अरब ने धमाकेदार वापसी की और मैच को अपने नाम कर लिया था।
विज्ञापन
1 of 5
रॉल्स रॉयस फैंटम और सऊदी अरब के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अर्जेंटीना के खिलाफ यादगार जीत के बाद सऊदी अरब में जश्न का माहौल है। इस जीत को तीन दिन हो गए, लेकिन वहां के लोग अभी भी इसका जश्न मना रहे। मंगलवार (22 नवंबर) को जीत के बाद सऊदी अरब की सरकार ने अगले दिन बुधवार को सरकारी अवकाश घोषित कर दिया। अब सभी खिलाड़ियों के लिए बड़ा तोहफा दिया जाएगा। सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलाम अल सऊद ने कार देने की घोषणा की है।
2 of 5
रॉल्स-रॉयस फैंटम
मोहम्मद बिन सलाम अल सऊद ने इस बात का एलान किया कि सभी खिलाड़ियों को रॉल्स रॉयस फैंटम कार से सम्मानित किया जाएगा। सऊदी अरब की टीम ने दक्षिण अमेरिकी टीम अर्जेंटीना को 2-1 से हराया था। लियोनल मेसी के गोल के बावूजद अर्जेंटीना की टीम मैच को अपने नाम नहीं कर सकी थी। उसने हाफटाइम तक 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन दूसरे हाफ में सऊदी अरब ने धमाकेदार वापसी की और मैच को अपने नाम कर लिया।
3 of 5
रॉल्स रॉयस फैंटम
- फोटो : सोशल मीडिया
कार की कितनी है कीमत?
भारत में रॉल्स रॉयस फैंटम की कीमत 8.99 करोड़ रुपये से शुरू होकर 10.48 करोड़ रुपये तक जाती है। सऊदी अरब ने अर्जेंटीना की 36 मैचों की लगातार जीतने के अभियान को रोक दिया था। दुनिया की नंबर 51 टीम सऊदी अरब ने एक महत्वपूर्ण जीत के साथ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लियोनल मेसी
- फोटो : सोशल मीडिया
मेसी के गोल पर फिरा पानी
अर्जेंटीना के सबसे अहम खिलाड़ी लियोनल मेसी ने एक गोल किया। लियोनल मेसी ने 10वें मिनट में ये गोल किया और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी थी। मेसी का फीफी विश्व कप इतिहास में यह सातवां गोल था। हालांकि उसके पांच मिनट के बाद ही सउदी अरब ने बढ़त ले ली और सऊदी अरब के लिए सालेह अलसेहरी ने 48वें और 53वें मिनट में सालेम अलडावसारी ने गोल किया। इसके बाद दोनों में से कोई टीम गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
5 of 5
गोल करने के बाद लियोनल मेसी
- फोटो : FIFA World Cup/Website
सऊदी अरब के गोलकीपर ने शानदार प्रदर्शन किया
आखिरी कुछ मिनटों में सऊदी अरब के गोलकीपर एम.अल ओवैस ने शानदार प्रदर्शन किया और उन्होंने कई गोल बचाए। अर्जेंटीना की टीम ने शुरुआती कुछ मिनटों पर तीन गोल किए, लेकिन यह सभी ऑफसाइड रहे। अर्जेंटीना की टीम को ऑफसाइड ले डूबी। इस हार के साथ अर्जेंटीना के लगातार 36 मैचों में जीत का क्रम टूट गया। इस दौरान वह 25 मैच जीता था और 11 ड्रॉ हुए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।