फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यानचंद का हमेशा रहा शायराना अंदाज, अमिताभ बच्चन के बारे में लिखी थी खूबसूरत पंक्तियां

Wed, 29 Aug 2018 12:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
dhyan chand birthday special wrote a beautiful poetry for amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन और ध्यानचंद

हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का आज 113वां जन्मदिन हैं। दद्दा का जन्म 29 अगस्त, 1905 को इलाहाबाद की पावन धरती पर हुआ। दद्दा ध्यानचंद की हॉकी की कलाकारी पर भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भी नाज करती है। उनका मैदान से बाहर भी अलग ही वर्चस्व रहा। 

dhyan chand birthday special wrote a beautiful poetry for amitabh bachchan
ध्यानचंद - फोटो : The indian express

वैसे, कम ही लोगों को ध्यानचंद की निजी जिंदगी के बारे में पता है। महान हॉकी खिलाड़ी के जीवन से जुड़ी कुछ बातें ऐसी हैं, जो उनके करीबी लोगों से जानने को मिली। इसमें से एक है- ध्यानचंद का शायरी के प्रति लगाव।

dhyan chand birthday special wrote a beautiful poetry for amitabh bachchan
मेजर ध्यानचंद

ध्यानचंद हॉकी के महान खिलाड़ी होने के साथ-साथ शायरियों के भी आला-दर्जे के शौकीन थे। खास बात यह भी है कि उन्होंने कुछ फिल्मी सितारों पर भी शायरी लिखी थीं। ध्यानचंद के शायरी के प्रति लगाव का खुलासा उनकी बहू मीना की किताब में हुआ था। मीना ने अपने किताब 'ध्यानचंद की कहानी, अपनों की जुबानी' में बताया कि बाबू जी हॉकी के तो दीवाने थे ही, साथ ही साथ शायरियों में उनकी गहरी रूचि थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
dhyan chand birthday special wrote a beautiful poetry for amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन फैंस से मिलते हुए

शायरियों के शौक के चलते ध्यानचंद ने अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, सायरा बानो, जरीना बहाव और रेखा पर कुछ रचनाएं लिखीं। अमिताभ के बारे में दद्दा ने लिखा था, 'कभी हम उफ, कभी हाय, कभी फरियाद करते हैं, खुदाया क्यों नहीं मिलते जिन्हें हम याद करते हैं।' 

विज्ञापन
dhyan chand birthday special wrote a beautiful poetry for amitabh bachchan
Hema Malini

1976 के दौर में ध्यानचंद ने यह लिखकर इस शायरी के ऊपर अमिताभ बच्चन लिखा हुआ था। रेखा-शशि कपूर के लिए उन्होंने लिखा था कि 'मुझे इसका गम नहीं है कि बदल गया जमाना, मेरे जिंदगी है तुमसे कहीं तुम बदल न जाना।' हेमामालिनी पर लिखा था-'नाज था जिस पर मुहब्बत में साथ देंगे, गुजरे जब सामने से तो अजबनी से थे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed