Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Lionel Messi Argentina to face Croatia France to play Morocco check fifa world cup 2022 semifinal schedule
{"_id":"6395541a1d4a6600233e419a","slug":"lionel-messi-argentina-to-face-croatia-france-to-play-morocco-check-fifa-world-cup-2022-semifinal-schedule","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FIFA WC: क्रोएशिया का सामना करेगी मेसी की अर्जेंटीना, मोरक्को से खेलेगा फ्रांस, देखें सेमीफाइनल का शेड्यूल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FIFA WC: क्रोएशिया का सामना करेगी मेसी की अर्जेंटीना, मोरक्को से खेलेगा फ्रांस, देखें सेमीफाइनल का शेड्यूल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 11 Dec 2022 09:41 AM IST
सार
पांच बार की चैंपियन ब्राजील के साथ-साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल को उलटफेर का सामना करना पड़ा। वहीं, नीदरलैंड और इंग्लैंड की टीमें भी मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ हार के बाद बाहर हो गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कतर में जारी फुटबॉल विश्व कप में क्वार्टर फाइनल मुकाबले हो चुके हैं। इस राउंड में भी उलटफेर का दौर जारी रहा। पांच बार की चैंपियन ब्राजील के साथ-साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल को उलटफेर का सामना करना पड़ा। वहीं, नीदरलैंड और इंग्लैंड की टीमें भी मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ हार के बाद बाहर हो गईं। गत चैंपियन फ्रांस, दो बार की विजेता अर्जेंटीना के साथ-साथ क्रोएशिया और मोरक्को की टीम अंतिम-4 में पहुंच चुकी है।
क्वार्टर फाइनल में क्या-क्या हुआ?
2 of 11
जीत के बाद क्रोएशिया के गोलकीपर लिवाकोविच और हार के बाद रोते ब्राजील के नेमार
- फोटो : FIFA World Cup/Twitter
पहला क्वार्टर फाइनल: दुनिया की नंबर की टीम ब्राजील के सामने 12वें रैंक की क्रोएशिया की थी। ऐसा माना जा रहा था कि पांच बार की चैंपियन ब्राजील इस मैच को आसानी से जीत लेगी। एक्स्ट्रा टाइम में उसने 1-0 की बढ़त भी बना रखी थी, लेकिन 117वें मिनट में क्रोएशिया ने गोल कर मैच को पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा दिया। वहां उसने ब्राजील को 4-2 से हरा कर बड़ा उलटफेर कर दिया। वह लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहा।
दूसरा क्वार्टर फाइनल
3 of 11
जश्न मनाते अर्जेंटीना के खिलाड़ी
- फोटो : FIFA World Cup/Twitter
दो बार की चैंपियन अर्जेंटीना के सामने नीदरलैंड की चुनौती थी। दोनों टीमें 2014 के सेमीफाइनल में आमने-सामने हो चुकी थीं। वहां अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड को हराया था। इस बार लियोनल मेसी की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की और 82वें मिनट तक मैच में 2-0 से आगे चल रही थी। इसके बाद नीदरलैंड ने वापसी की। उसने 83वें और 90+11वें मिनट में गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा। वहां अर्जेंटीना ने एक बार फिर से नीदरलैंड को हरा दिया। मेसी की टीम 4-3 से जीतकर अंतिम-4 में पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरा क्वार्टर फाइनल
4 of 11
रोनाल्डो
- फोटो : FIFA/वेबसाइट
इस बार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल के सामने मोरक्को की चुनौती थी। मोरक्को इतिहास रचने की दहलीज पर था। उसने मैच के 42वें मिनट में यूसुफ एन-नेसरी के गोल से 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। यह लीड अंत तक कायम रही। रोनाल्डो, ब्रूनो फर्नांडीज, बर्नांडो सिल्वा जैसे सितारों से सजी पुर्तगाल की टीम उलटफेर का शिकार हो गई। रोनाल्डो संभवत: अपने आखिरी विश्व कप में भी जीत हासिल नहीं कर पाए। मोरक्को सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी और अरब देश बन गई।
विज्ञापन
चौथा क्वार्टर फाइनल
5 of 11
जीत दिलाने वाले फ्रांस के जिरूड और पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाने से निराश हैरी केन
- फोटो : FIFA/वेबसाइट
विश्व कप के अंतिम क्वार्टर फाइनल में गत चैंपियन फ्रांस और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने हुईं। इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले में फ्रांस ने 2-1 से जीत हासिल की। उसके लिए ऑरेलिन टचॉमेनी और ओलिवर जिरूड ने गोल किया। इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी केन ने एक पेनल्टी पर गोल किया तो दूसरा चूक गए। उनकी गलती ने इंग्लैंड को बराबरी पर नहीं दिया। इंग्लिश टीम का सपना फिर से टूट गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।