Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Manu Bhaker's mother got angry on the question regarding Neeraj Chopra, left conversation midway
{"_id":"66c70acc1fce03a1df011d79","slug":"manu-bhaker-s-mother-got-angry-on-the-question-regarding-neeraj-chopra-left-conversation-midway-2024-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Manu-Neeraj: नीरज चोपड़ा को लेकर सवाल पर नाराज हुईं मनु भाकर की मां, मीडिया से बातचीत को बीच में छोड़कर निकलीं","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Manu-Neeraj: नीरज चोपड़ा को लेकर सवाल पर नाराज हुईं मनु भाकर की मां, मीडिया से बातचीत को बीच में छोड़कर निकलीं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:24 PM IST
सार
पेरिस ओलंपिक खेलों में देश को दो कांस्य पदक दिलाने वाली मनु भाकर को मैदान के बाहर कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। कई ब्रांडों ने उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई देते हुए अवैध रूप से उनकी तस्वीरों का उपयोग किया है।
विज्ञापन
1 of 4
मनु भाकर, नीरज चोपड़ा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मनु भाकर के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 बेहद सफल रहा। इस पिस्टल शूटर ने दो कांस्य पदक जीते और एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली एथलीट बन गईं। एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व चैंपियनशिप में अपने प्रदर्शन के लिए पहले से ही एक जाना माना नाम मनु भाकर से अब अगले वैश्विक आयोजनों में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उनके इस प्रदर्शन से उनके घर वाले भी काफी खुश हैं। कई जगह मनु को सम्मानित भी किया गया है। इस दौरान मां सुमेधा भाकर भी उनके साथ रहीं। हालांकि, अब कुछ ऐसी घटना घटी है, जिसने सुमेधा को नाराज कर दिया।
2 of 4
मनु भाकर, नीरज चोपड़ा
- फोटो : Twitter
दरअसल, ओलंपिक के बाद से मनु भाकर की वाहवाही लूटी जा रही है। हालांकि, उन्हें कुछ मुश्किल सवालों का भी सामना करना पड़ा है। मनु का नाम कुछ समय पहले पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा से जोड़ा जा रहा था। हालांकि, उनके परिवार से इसका खंडन आ चुका है। मंगलवार को मनु भाकर चेन्नई में एक इवेंट में शामिल हुईं, जहां भीड़ ने उनका हौसला बढ़ाया। स्पोर्टस्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पत्रकारों के कुछ सवाल थे, जिसने उन्हें और उनकी मां सुमेधा को असहज कर दिया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि कार्यक्रम के अंत के दौरान, एक रिपोर्टर ने पूछा: 'विनेश का निर्णय राजनीति से प्रेरित था। आपकी क्या राय है?' इससे पहले कि मनु जवाब दे पातीं, उनकी मां से किसी ने सवाल पूछा, 'नीरज (चोपड़ा) के साथ आपकी क्या बातचीत हुई?' रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस तरह के सवाल सुनकर मनु ने न सिर्फ कोई जवाब नहीं दिया, बल्कि वह वहां से मां के साथ चली गईं।
3 of 4
मनु भाकर-नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
पेरिस ओलंपिक खेलों में देश को दो कांस्य पदक दिलाने वाली मनु भाकर को मैदान के बाहर कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। कई ब्रांडों ने उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई देते हुए अवैध रूप से उनकी तस्वीरों का उपयोग किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मनु भाकर की टीम ने सुझाव दिया है कि जो लोग भारतीय निशानेबाज से औपचारिक रूप से जुड़े नहीं हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई विज्ञापन जारी करने का कोई अधिकार नहीं है।
आईओएस स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक नीरव तोमर ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया, 'लगभग दो दर्जन ब्रांड जो मनु से संबद्ध नहीं हैं, ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों के साथ बधाई विज्ञापन जारी किए हैं। यह अनधिकृत मोमेंट मार्केटिंग को दिखाता है और इन ब्रांडों को कानूनी नोटिस दिए जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मनु भाकर
- फोटो : पीटीआई
मनु भाकर का मामला पहला और एकमात्र नहीं है, बल्कि पेरिस खेलों में कई अन्य भारतीय एथलीटों को भी गैर-संबद्ध ब्रांडों के साथ इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।बॉक्सर निकहत जरीन और बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी का प्रतिनिधित्व करने वाली फर्म बेसलाइन वेंचर्स के एक प्रवक्ता ने कहा, 'ब्रांड जो हमारे एथलीटों को प्रायोजित नहीं करते हैं, वे कानूनी रूप से विज्ञापनों में उनके चेहरे का उपयोग अपने प्रचार के लिए नहीं कर सकते हैं। अगर वे ऐसा करते हैं, तो हम सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।