Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Neeraj Chopra will be seen playing domestic tournament first time in last three years, National Federation Cup
{"_id":"663b7d4b2956c219530b230d","slug":"neeraj-chopra-will-be-seen-playing-domestic-tournament-first-time-in-last-three-years-national-federation-cup-2024-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Neeraj Chopra: पिछले तीन वर्षों में पहली बार घरेलू टूर्नामेंट खेलते दिखेंगे नीरज, फेडरेशन कप में लेंगे हिस्सा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Neeraj Chopra: पिछले तीन वर्षों में पहली बार घरेलू टूर्नामेंट खेलते दिखेंगे नीरज, फेडरेशन कप में लेंगे हिस्सा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 08 May 2024 06:55 PM IST
सार
इस 26 वर्षीय स्टार खिलाड़ी के 10 मई को प्रतिष्ठित डायमंड लीग सीरीज के दोहा में होने वाले पहले चरण में अपने सत्र की शुरुआत करने के बाद भारत आने की संभावना है।
विज्ञापन
1 of 5
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ओलंपिक और विश्व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 12 से 15 मई तक भुवनेश्वर में होने वाले राष्ट्रीय फेडरेशन कप में भाग लेने की पुष्टि कर दी है। इस टूर्नामेंट के जरिये वह घरेलू टूर्नामेंट में वापसी करेंगे। यह पिछले तीन साल में पहला अवसर होगा, जब यह स्टार एथलीट घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। नीरज ने इससे पहले पिछली बार घरेलू प्रतियोगिता में 17 मार्च 2021 को भाग लिया था और तब उन्होंने 87.80 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था।
2 of 5
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
इस 26 वर्षीय स्टार खिलाड़ी के 10 मई को प्रतिष्ठित डायमंड लीग सीरीज के दोहा में होने वाले पहले चरण में अपने सत्र की शुरुआत करने के बाद भारत आने की संभावना है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने ट्वीट किया- टूर्नामेंट के लिए नाम देने वालों में नीरज चोपड़ा और भारत के दूसरे स्टार भाला फेंक खिलाड़ी किशोर कुमार जेना दोनों के नाम हैं। दोनों भुवनेश्वर में 12 मई से शुरू होने वाली घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
3 of 5
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
नीरज के कोच क्लाउस बार्टोनिट्ज ने भी पुष्टि की कि यह स्टार एथलीट भुवनेश्वर में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगा। हांगझोऊ एशियाई खेलों में नीरज के बाद दूसरे स्थान पर रहकर रजत पदक जीतने वाले 28 वर्षीय किशोर जेना भी 10 मई को दोहा डायमंड लीग में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था। वह 2022 में डायमंड लीग और 2023 में विश्व चैंपियन बने। उन्होंने चीन में एशियाई खेलों में अपने खिताब का भी बचाव किया था। नीरज ने इस बीच डायमंड लीग के तीन व्यक्तिगत चरण भी जीते। 2022 में हुए विश्व चैंपियनशिप में नीरज ने रजत पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
5 of 5
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
हालांकि, नीरज अभी तक 90 मीटर की दूरी को छूने में नाकाम रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन 89.94 मीटर है जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। हालांकि, वह कई बार बयान दे चुके हैं कि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना अभी बाकी है और आगामी फेडरेशन कप में नीरज 90 मीटर के आंकड़े को छूने की कोशिश करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।