Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Olympics: Got Rs 1.5 crore for preparations? Badminton Ashwini Ponnappa said- We did not get favourite coach
{"_id":"66bb60c173a06cec7c08f161","slug":"olympics-got-rs-1-5-crore-for-preparations-badminton-ashwini-ponnappa-said-we-did-not-get-favourite-coach-2024-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Olympics: तैयारियों के लिए मिले 1.5 करोड़ रुपये? बैडमिंटन स्टार पोनप्पा बोलीं- हमें पसंदीदा कोच तक नहीं मिला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Olympics: तैयारियों के लिए मिले 1.5 करोड़ रुपये? बैडमिंटन स्टार पोनप्पा बोलीं- हमें पसंदीदा कोच तक नहीं मिला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 13 Aug 2024 07:03 PM IST
सार
अश्विनी ने कहा, 'मैं वास्तव में बहुत हैरान हूं। मुझे पैसे नहीं मिलने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन देश को यह बताना कि मैंने पैसे लिए थे, हास्यास्पद है। मुझे पैसे नहीं मिले थे।'
विज्ञापन
1 of 6
अश्विनी पोनप्पा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत की स्टार महिला युगव बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा ने मंगलवार को कहा कि उन्हें पेरिस ओलंपिक की तैयारी के लिए खेल मंत्रालय से कोई व्यक्तिगत वित्तीय सहायता नहीं मिली और यहां तक कि कोच के लिए उनके अनुरोध को भी खारिज कर दिया गया। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) एक दस्तावेज लेकर आया था, जिसमें पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ी को प्रदान की गई वित्तीय सहायता का विवरण दिया गया है।
अश्विनी पोनप्पा ने क्या कहा?
2 of 6
अश्विनी पोनप्पा
- फोटो : Twitter
इस दस्तावेज के अनुसार अश्विनी को टॉप्स (लक्ष्य ओलंपिक पोडियम कार्यक्रम) के अंतर्गत साढ़े चार लाख रुपये तथा अभ्यास और प्रतियोगिता (एसीटीसी) के वार्षिक कैलेंडर के तहत 1.4 करोड़ रुपये प्रदान किए गए थे। अश्विनी ने कहा, 'मैं वास्तव में बहुत हैरान हूं। मुझे पैसे नहीं मिलने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन देश को यह बताना कि मैंने पैसे लिए थे, हास्यास्पद है। मुझे पैसे नहीं मिले थे। अगर आप राष्ट्रीय शिविर की बात कर रहे हैं तो उसने भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों पर 1.5 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।'
'मेरी पसंद का कोच तक नहीं मिला'
3 of 6
अश्विनी पोनप्पा
- फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'मेरे पास अपनी पसंद का कोच भी नहीं था। जहां तक मेरे निजी ट्रेनर की बात है तो मैंने उसका खर्चा खुद उठाया। मैंने किसी से पैसा नहीं लिया। मैं नवंबर 2023 तक अपने खर्चे पर खेलती रही। जब हमने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर दिया तभी मुझे टॉप्स में शामिल किया गया।' भारत की शीर्ष युगल खिलाड़ी 34 वर्षीय अश्विनी ने राष्ट्रमंडल खेल 2010, 2014 और 2018 में क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता था। उन्होंने ज्वाला गुट्टा के साथ जोड़ी बनाकर लंदन और रियो ओलंपिक में भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
SAI ने दी थी जानकारी
4 of 6
अश्विनी पोनप्पा
- फोटो : Twitter
SAI के एक सूत्र ने 1.48 करोड़ रुपये के खर्च का विवरण देते हुए बताया, 'यह धनराशि उन सभी प्रतियोगिताओं में यात्रा, रहने, भोजन, प्रतियोगिता शुल्क आदि पर खर्च की गई जिनमें उन्होंने ओलंपिक से पहले भाग लिया था। यह धनराशि भारतीय बैडमिंटन संघ को एसीटीसी के तहत दी गई थी।' अगस्त, 2022 तक एन सिक्की रेड्डी के साथ जोड़ी बनाने वाली अश्विनी ने उसी साल दिसंबर में तनीषा क्रास्टो के साथ जोड़ी बनाई। इस जोड़ी ने जनवरी 2023 से अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलना शुरू किया। कुछ टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन के दम पर यह जोड़ी ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने में सफल रही।
अश्विनी ने कहा, 'मंत्रालय ने हमेशा मेरा समर्थन किया है। मैं वर्षों से टीम का हिस्सा हूं और मुझे जो समर्थन मिला है, उसके लिए मैं आभारी हूं। पिछले साल मुझे कोई सहयोग नहीं मिला और यह ठीक है। आप यह नहीं कह सकते कि मुझे 1.5 करोड़ रुपये दिए गए हैं। अगर इतनी धनराशि चार साल से अधिक समय के लिए है तो फिर भी ठीक है क्योंकि तब मैं सिक्की के साथ जोड़ी बनाकर खेल रही थी और टॉप्स का हिस्सा थी।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।