सब्सक्राइब करें

बेयरस्टो को नहीं मिली भारत के खिलाफ टीम में जगह, पूर्व कप्तान हुसैन ने उठाए सवाल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 24 Jan 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
England cricket team rested Jonny Bairstow for two Tests vs India Nasser Hussain questioned

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है चयनकर्ताओं ने भारत के खिलाफ पांच फरवरी से चेन्नई में शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले दो मैचों के लिए जॉनी बेयरस्टो को विश्राम देने का निर्णय करके गलती की है। हुसैन ने इंग्लैंड के चयनकर्ताओं से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है।

Trending Videos
England cricket team rested Jonny Bairstow for two Tests vs India Nasser Hussain questioned
- फोटो : social Media

बेयरस्टो ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले सप्ताह गाले में पहले टेस्ट मैच में 47 और नाबाद 35 रन बनाए थे। बेयरस्टो को पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर रखना इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की खिलाड़ियों को व्यस्त कार्यक्रम के बीच विश्राम देने की नीति का हिस्सा है। इंग्लैंड को इस कैलेंडर वर्ष में 17 टेस्ट और आईसीसी टी-20 विश्व कप में भाग लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
England cricket team rested Jonny Bairstow for two Tests vs India Nasser Hussain questioned
नासिर हुसैन

हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, 'मेरे कहने का मतलब है कि यह चिंता का विषय है क्योंकि वह स्पिन के खिलाफ इंग्लैंड के तीन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है। इन तीन खिलाड़ियों में जो रूट और बेन स्टोक्स के साथ बेयरस्टो शामिल हैं, लेकिन उसे स्वदेश लौटने के लिए कहा गया है और बाकी चेन्नई जा रहे हैं। इस पर पुनर्विचार करना होगा। खिलाड़ी जिस दौर से गुजरे हैं वह दुस्वप्न जैसा है, उन्हें पिछली गर्मियों और फिर आईपीएल में जैव सुरक्षित वातावरण में दिन बिताने पड़े। इसके बाद खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका गए, अब श्रीलंका में है, फिर भारत जाएंगे और उसके बाद आईपीएल में खेलेंगे।'

England cricket team rested Jonny Bairstow for two Tests vs India Nasser Hussain questioned
जॉनी बेयरस्टो

इस पूर्व कप्तान ने कहा, 'मैं इस स्थिति को कतई कम करके नहीं आंक रहा हूं। यह चयनकर्ताओं के लिए मुश्किल काम है, लेकिन भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए आपकी सर्वश्रेष्ठ टीम होनी चाहिए। आपको भारतीय दौरे के लिए रोटेशन या विश्राम देने पर ध्यान देना चाहिए या इस महत्वपूर्ण श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच को ध्यान रखकर अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करना चाहिए।'

विज्ञापन
England cricket team rested Jonny Bairstow for two Tests vs India Nasser Hussain questioned
जॉनी बेयरस्टो

इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर 2-1 से हराकर आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम के खिलाफ अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन नहीं करके चयनकर्ता इंग्लैंड के प्रशसकों के प्रति जवाबदेह हैं। उन्होंने कहा, 'जब विकेट टर्न ले रहा हो तो इंग्लैंड के प्रशंसक देखते हैं कि स्कोर दो विकेट पर 20 रन हो गया। तब वे सवाल कर सकते हैं। मैं स्पिन के खिलाफ अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को टीम में चाहता हूं और बेयरस्टो ऐसा बल्लेबाज है या ऐसे बल्लेबाजों में शामिल है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed