{"_id":"5f4390148636271a0e09ce21","slug":"know-about-wwe-unknown-and-interesting-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छह बार नाम बदल चुके हैं अंडरटेकर, जानिए WWE से जुड़ी वो बातें जो आप नहीं जानते","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
छह बार नाम बदल चुके हैं अंडरटेकर, जानिए WWE से जुड़ी वो बातें जो आप नहीं जानते
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 24 Aug 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
WWE
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
WWE की दीवानगी पूरे विश्व में देखने को मिलती है। 150 देशों में ब्रॉडकास्ट होने वाली WWE में प्रतवर्ष 300 से भी ज्यादा इवेंट होते हैं। प्रोफेशनल रेसलिंग के स्टेज से शुरू हुआ यह खेल छह दशक गुजर जाने के बाद आज मेनस्ट्रीम एंटरटेनमेंट रेसलिंग में तब्दील हो चुका है। इस दौरान इसमें कई ऐसे शानदार रिकॉर्ड बने हैं, जिनके बारे में शायद ही फैंस को कम ही जानते हैं।
2 of 5
WWE बेल्ट (चेल्सी प्लेट्स)
- फोटो : twitter
WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के अब तक आठ अलग-अलग नाम रखे जा चुके हैं। साल 1963 में शुरू हुई इस चैंपियनशिप का सबसे पहला नाम WWWF हैवीवेट चैंपियनशिप था। 1963 से अब तक कुल 120 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हो चुकी है। यह खिताब पहली बार बडी रॉजर्स ने जीता था। मौजूदा समय में यह बेल्टड्रयू मैकइंटायर के हाथों में हैं। उन्होंने मार्च 2020 में इस पर कब्जा किया था।
3 of 5
ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन
द रॉक, ट्रिपल एच और रैंडी ओर्टन अब तक आठ बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जीत चुके हैं। हालांकि यह खिताब सबसे ज्यादा बार जॉन सीना ने जीता है। जॉन सीना इसे रिकॉर्ड 12 बार जीत चुके हैं। वैसे तो बॉलीवुड में कई ऐसे रेसलर हैं जिन्होंने बाद में हॉलीवुड फिल्मों में काम किया, लेकिन WWE के पूर्व रेसलर सीएम पंक ने लीग से हटकर ही कुछ नया किया। दरअसल सीएम पंक अमेरिका की प्रसिद्ध मारवेल और वर्टिगो कॉमिक्स में बतौर लेखक काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hulk hogan
WWE के दिग्गज रेसलर अंडरटेकर अपने प्रोफेशल रेसलिंग करियर में छह बार अपना नाम बदल चुके हैं। बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि अंडरटेकर अपने 25 साल के करियर में 21 बार लगातार रेसलमेनिया जीत चुके हैं। WWE के इतिहास में एक बेहद अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। पूर्व रेसलर हल्क हॉगन और आंद्रे जाइंट्स के बीच साल 1988 में एक मैच खेला गया था।
विज्ञापन
5 of 5
rey mysterio
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी कलात्मक रेसलिंग के दम पर फैंस के दिल में खास जगह बनाने वाले रे-मिस्टीरियो रॉयल रम्बल में अब तक सबसे ज्यादा देर तक सर्वाइव करने वाले रेसलर हैं। 2006 की रॉयल रम्बल में रे-मिस्टीरियो ने 2 घंटे 12 मिनट तक रुककर क्रिस बैनवा के रिकॉर्ड को तोड़ा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।