{"_id":"5f43641b2d20244f5e75544e","slug":"wwe-real-life-couples-wrestled-each-other-in-rings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WWE के पांच रियल लाइफ कपल, जिन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ रिंग में उतर मचाया है धमाल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
WWE के पांच रियल लाइफ कपल, जिन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ रिंग में उतर मचाया है धमाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
WWE
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
WWE में पुरुष रेसलर्स की तरह महिला रेसलर्स का भी खूब दबदबा है। महिला रेसलर्स की ट्रेनिंग भी पुरुष रेसलर्स जितनी ही कड़ी होती है। कई बार ऐसा देखा गया है कि लगातार एकसाथ काम करते-करते उनके बीच संबंध काफी अच्छे भी हो जाते हैं, जिनमें से कुछ आगे चलकर एक-दूसरे के साथ शादी भी करते हैं। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि पति-पत्नी की जोड़ी एक ही समय एक ही स्टोरीलाइन का हिस्सा रहती है। कई बार वो एक दूसरे के खिलाफ भी रिंग में उतरते हैं। आइए जानते हैं WWE की उन जोड़ियों के बारे में, जो एक-दूसरे के खिलाफ मैच लड़ चुके हैं।
2 of 6
Keith Lee and Mia Yim
- फोटो : सोशल मीडिया
मिया यिम और कीथ ली के आपसी संबंध के बारे में खुलासा नहीं किया गया। जब इन दोनों ने NXT में सफलता प्राप्त कर ली, उसके बाद दोनों के बीच रिश्ते की बात सामने आई। दोनों कई बार एक-दूसरे के पार्टनर के तौर पर भी रिंग साझा कर चुके हैं तो एक-दूसरे के खिलाफ भी मैच लड़ चुके हैं। WWE में आने से पहले दोनों Beyond Wrestling में काम किया करते थे और इसी दौरान इनके बीच सिंगल्स मैच लड़ा गया, जिसमें मिया ने जीत दर्ज की थी।
3 of 6
Johnny Gargano
- फोटो : सोशल मीडिया
कैंडिस ली रे और जॉनी गार्गानो की जोड़ी भी एक दूसरे के खिलाफ रिंग में उतर चुकी है। कैंडिस ली रे WWE में आने से पहले अकेले सर्किट पर कई पुरुष रेसलर्स के खिलाफ मैच लड़ चुकी थीं। दोनों की शादी भी WWE में आने से कुछ समय पहले हुई थी। दोनों के बीच सिंगल्स मैच भी उससे कुछ समय पहले ही लड़ा गया था, जिसमें कैंडिस विजयी साबित हुई थीं। उसके बाद दोनों समय-समय पर NXT में भी एक टीम के तौर काम करते आए हैं और अपना आखिरी मिक्स्ड टैग टीम मैच उन्होंने जून 2010 में कीथ ली और मिया यिम के खिलाफ लड़ा जिसमें दोनों ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Sarath Ton
- फोटो : सोशल मीडिया
साशा बैंक्स पिछले एक साल से महिला WWE की सुपरस्टार्स में से एक रही हैं। WWE में आने से पहले साशा और उनके होनेवाले पति सारथ टन Beyond Wrestling में काम किया करते थे। इसी दौरान वो ब्रायन फ्यूरी, मिकाजे (सारथ टन) और निक फारनहाइट के खिलाफ फेटल-4-वे मैच का हिस्सा रही थीं, जिसमें उन्हें ब्रायन फ्यूरी के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
5 of 6
Stephanie and Triple H
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रिपल एच और स्टैफनी की जोड़ी एक साथ फ्यूड का हिस्सा रही थी। इसी दौरान ट्रिपल एच ने WWE टीवी पर स्टैफनी से शादी भी रचाई थी। इसी स्टोरीलाइन के दौरान क्रिस जैरिको और स्टैफनी ने हैंडीकैप मैच में ट्रिपल एच को चुनौती दी थी, जिसमें द गेम विजयी साबित हुए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।