भारतीय युवा खिलाड़ियों ने यूथ ओलंपिक खेलों में अपना स्वप्निल सफर जारी रखा है। बुधवार को मेरठ के 16 वर्षीय सौरभ चौधरी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता। यह भारतीय निशानेबाजी टीम इस प्रतियोगिता में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
2 of 4
सौरव वर्मा
- फोटो : file pic
चौधरी ने 244.2 अंक बनाए ओर वह दक्षिण कोरिया के सुंग युन्हो (236.7) से आगे रहे। स्विट्जरलैंड के सोलारी जैसन ने 215.6 अंक बनाकर कांस्य पदक जीता। भारतीय निशानेबाज ने आठ खिलाड़ियों के बीच चले फाइनल में 10 और इससे अधिक के 18 स्कोर बनाए।
3 of 4
सौरभ वर्मा
- फोटो : file photo
एशियाई खेल और जूनियर आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता चौधरी क्वालिफाइंग में 580 अंक लेकर शीर्ष पर रहे थे। शुरू में 10 से कम के चार स्कोर बनाने के बावजूद चौधरी ने बढ़त कायम रखी और 10.7, 10.4, 10.4 और 10.0 के स्कोर के साथ अपना दबदबा बनाया।
4 of 4
सौरभ चौधरी
- फोटो : file photo
मेरठ के कलिना गांव के चौधरी से पहले मंगलवार को 16 वर्षीय मनु भाकर ने महिलाओं की पिस्टल स्पर्धा में और वेटलिफ्टर जेरमी ने स्वर्ण पदक जीते थे। यह इन खेलों का तीसरा स्वर्ण पदक है। वहीं निशानेबाजी में यह चार दिन में चौथा पदक है। इससे पहले मेहुली घोष और तुषार माने में रजत और मनु भाकर ने स्वर्ण पदक जीता था।