{"_id":"67b9640dfce8fe708f0710a8","slug":"sundays-on-cycle-sundays-on-cycle-a-big-hit-more-than-two-lakh-cyclists-at-four-thousand-places-2025-02-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sundays on Cycle: 'संडेज ऑन साइकिल' बड़ा हिट, चार हजार स्थानों पर दो लाख से अधिक साइकिल चालक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Sundays on Cycle: 'संडेज ऑन साइकिल' बड़ा हिट, चार हजार स्थानों पर दो लाख से अधिक साइकिल चालक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:13 AM IST
सार
पिछले साल 17 दिसंबर को शुरू हुआ यह अभियान ज्यादातर देश भर के विभिन्न भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्रों, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों और खेलो इंडिया केंद्रों में आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
खेल मंत्री
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया का महत्वाकांक्षी 'संडेज ऑन साइकिल' अभियान पिछले साल दिसंबर में शुरू हुआ जिसके बाद से इसमें 4,000 स्थानों पर दो लाख से अधिक साइकिल चालकों ने हिस्सा लिया है। भारतीय साइक्लिंग महासंघ (सीएफआई) और ‘माई भारत’ के सहयोग से आयोजित 'फिट इंडिया मूवमेंट' के प्रमुख अभियान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु और कोलकाता से लेकर औरंगाबाद तक के क्षेत्रों को कवर किया है जो स्वस्थ भारत का संदेश फैला रहा है।
2 of 5
खेल मंत्री
- फोटो : Twitter
पिछले साल 17 दिसंबर को शुरू हुआ यह अभियान ज्यादातर देश भर के विभिन्न भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्रों, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों और खेलो इंडिया केंद्रों में आयोजित किया गया है।
3 of 5
खेल मंत्री
- फोटो : Twitter
कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले बड़े संस्थानों में भारतीय सेना, इंडिया पोस्ट, सीआरपीएफ, आईटीबीपी शामिल हैं जबकि साप्ताहिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली प्रमुख खेल हस्तियों में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन के अलावा नीतू घंघास, स्वीटी बूरा, प्रीति पवार और पैरा निशानेबाज रुबीना फ्रांसिस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खेल मंत्री
- फोटो : Twitter
इस पहल का समर्थन करने वाले अन्य शीर्ष एथलीट ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और पूर्व हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश हैं। मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, 'इस अभियान मुख्य संदेश मोटापे के खिलाफ लड़ाई हैं जो माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है कि नशीली दवाओं को नहीं कहें, फिटनेस के लिए साइकिल चलाएं और प्रदूषण का समाधान।'
विज्ञापन
5 of 5
खेल मंत्री
- फोटो : Twitter
'संडेज ऑन साइकिल' का आगामी चरण सरकारी कर्मचारियों, महिलाओं, डॉक्टरों और बच्चों सहित अन्य पर केंद्रित होंगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।