{"_id":"673ae6b6c50fd6e1b505d67d","slug":"video-indian-female-chess-star-touches-magnus-carlsen-feet-watch-his-touching-reaction-is-viral-2024-11-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महिला शतरंज खिलाड़ी ने छुए पैर तो शर्माए ग्रैंडमास्टर कार्लसन, देखें उनकी दिल जीत लेने वाली प्रतिक्रिया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
VIDEO: महिला शतरंज खिलाड़ी ने छुए पैर तो शर्माए ग्रैंडमास्टर कार्लसन, देखें उनकी दिल जीत लेने वाली प्रतिक्रिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकता
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:35 PM IST
सार
मुखर्जी ने जैसे ही कार्लसन से हाथ मिलाया और फिर उनके पैर छुए, वहां मौजूद लोगों ने उनका तालियों से स्वागत किया। कार्लसन भी काफी खुश दिखे।
विज्ञापन
1 of 3
ब्रिस्टी ने कार्लसन के पैर छुए
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में खेल एक भावना है। खेलों से भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक भी मिलती है। कुछ ऐसी ही झलक कोलकाता में जारी एक शतरंज प्रतियोगिता में भी देखने को मिली। जैसे ही दुनिया के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी नॉर्वे मैग्नस कार्लसन भारत की ब्रिस्टी मुखर्जी को विजेता की ट्रॉफी सौंपने लगे तो आश्चर्यजनक घटना सामने आई। दरअसल, ब्रिस्टी ने टाटा स्टील शतरंज इंडिया फेस्टिवल 2024 में 7/7 स्कोर के साथ ऑल इंडिया महिला रैपिड इवेंट (इवेंट B) जीता था। कार्लसन ने उन्हें जैसे ही प्रतिष्ठित ट्रॉफी सौंपी, ब्रिस्टी ने उनके पैर छुए। कार्लसन को पहले कुछ समझ नहीं आया और खिलाड़ी को पैर छूकर आशीर्वाद लेते देख उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। इस पर उनकी प्रतिक्रिया दिल जीत लेने वाली थी। कार्लसन पहले तो मुस्कुराए और फिर शर्माने लगे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है
2 of 3
कार्लसन की प्रतिक्रिया
- फोटो : Twitter
टाटा स्टील शतरंज इंडिया फेस्टिवल 2024 में ऑल इंडिया महिला रैपिड इवेंट (इवेंट बी) जीतने वाली ब्रिस्टी मुखर्जी ने खेल के दिग्गज कार्लसन से आशीर्वाद लेने का कोई मौका नहीं छोड़ा। इससे पहले उन्होंने विश्वनाथन आनंद से मिलने के बाद भी ऐसा ही किया था, जो समापन समारोह में मौजूद थे। मुखर्जी ने जैसे ही कार्लसन से हाथ मिलाया और फिर उनके पैर छुए, वहां मौजूद लोगों ने उनका तालियों से स्वागत किया। कार्लसन भी काफी खुश दिखे। वीडियो नीचे देखें...
इवेंट के बाद कार्लसन ने कहा, 'कोलकाता में खेलना निश्चित रूप से मजेदार अनुभव रहा। पिछले कुछ वर्षों में मेरे कार्यक्रम में कोलकाता में इस टूर्नामेंट को खेलना फिट नहीं बैठा था। लेकिन भारतीय सरजमीं पर इन युवाओं के खिलाफ खेलना वास्तव में अच्छा है। मुझे खुशी है कि मैं अब भी अच्छा खेल सकता हूं।' यह जानते हुए कि मैग्नस कार्लसन इस कार्यक्रम में आएंगे, सैकड़ों शतरंज फैंस कोलकाता के धोनो धान्यो सभागार में वैश्विक आइकन की एक झलक पाने के लिए मौजूद थे। कई फैंस तो सभागार में सीढ़ियों पर बैठकर मंच पर मौजूद कार्लसन की झलक ली। कार्लसन को इवेंट के बाहर भी फैंस ने घेर लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।