Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
I almost Died...": Mike Tyson On one Last Fight With Jake Paul, shares this emotional story
{"_id":"67397bdf2d465c4dd007985c","slug":"i-almost-died-mike-tyson-on-one-last-fight-with-jake-paul-shares-this-emotional-story-2024-11-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mike Tyson: 'जून में मेरी मौत नजदीक थी...', माइक टायसन बोले- आखिरी बार रिंग में उतरने का मुझे कोई पछतावा नहीं","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Mike Tyson: 'जून में मेरी मौत नजदीक थी...', माइक टायसन बोले- आखिरी बार रिंग में उतरने का मुझे कोई पछतावा नहीं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:45 AM IST
सार
टायसन ने कहा कि वह स्वास्थ्य समस्याओं के कारण जून में मौत के नजदीक थे। हालांकि, उन्होंने उससे लड़ाई की और आखिरी बार रिंग में वापसी का जुनून बनाया। उन्होंने कहा कि यह केवल लड़ने के लिए और रिंग में उतरने के लिए परेशानियों पर मेरी एक जीत थी।
विज्ञापन
1 of 4
माइक टायसन
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पूर्व विश्व हैवीवेट चैंपियन माइक टायसन ने शनिवार को कहा कि उन्हें रिंग में आखिरी बार उतरने और मैच में जेक पॉल से हारने का कोई पछतावा नहीं है। 58 वर्षीय इस महान मुक्केबाज को शनिवार को डलास काउबॉय के ए.टी एंड टी स्टेडियम में 27 वर्षीय यूट्यूब फाइटर पॉल से बस कुछ पॉइंट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच को दुनिया भर में 72,300 प्रशंसकों ने देखा और 60 मिलियन से ज्यादा घरों में यह प्रसारित हुआ। टायसन ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया, 'यह उन स्थितियों में से एक है जब आप हार गए, लेकिन फिर भी जीत गए। आखिरी बार रिंग में आने का कोई पछतावा नहीं है।'
2 of 4
माइक टायसन और जेक पॉल
- फोटो : Twitter
टायसन ने कहा कि वह स्वास्थ्य समस्याओं के कारण जून में मौत के नजदीक थे। हालांकि, उन्होंने उससे लड़ाई की और आखिरी बार रिंग में वापसी का जुनून बनाया। उन्होंने कहा कि यह केवल लड़ने के लिए और रिंग में उतरने के लिए परेशानियों पर मेरी एक जीत थी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई जुलाई में होने वाली थी, लेकिन उन्हें इसे स्थगित करना पड़ा था। मियामी से लॉस एंजिलिस तक की फ्लाइट में उन्हें खून की उल्टी हुई थी। स्वास्थ्य समस्या होने के बावजूद उन्होंने अब रिंग में वापसी की।
This is one of those situations when you lost but still won. I’m grateful for last night. No regrets to get in ring one last time.
I almost died in June. Had 8 blood transfusions. Lost half my blood and 25lbs in hospital and had to fight to get healthy to fight so I won.
टायसन ने एक्स पर पोस्ट किया, 'मैं जून में लगभग मर गया था। आठ रक्त संक्रमण थे। अस्पताल में अपना आधा खून और 25 एलबीएस खो दिया और रिंग में प्रोफेशनल फाइट के लिए मुझे पहले स्वस्थ होने के लिए लड़ना पड़ा। इसलिए अब मैं जीत गया। मेरे बच्चों को मुझे अपने पैर पर खड़े होकर आठ राउंड खेलते देखना और वह भी एक प्रतिभाशाली फाइटर के सामने, जिसकी उम्र मुझसे आधी से भी कम थी, मुझे गर्व की अनुभूति करवाता है। डलास काउबॉय स्टेडियम में जो अनुभव मुझे मिला, उसके बारे में किसी को मुझसे कुछ पूछने का हक नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
माइक टायसन बनाम जेक पॉल
- फोटो : Twitter
जून में टायसन ने अपने स्वास्थ्य के मुद्दों को अल्सर फ्लेयर-अप के रूप में खारिज कर दिया था और किसी स्तर पर पॉल से लड़ने के बारे में वह फैसला ले चुके थे। पॉल ने एक्स पर भी पोस्ट किया और दर्शकों को भारी संख्या में आने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, 'रिकॉर्ड तोड़ना शानदार अनुभव है। लव यू माइक टायसन। नंबर झूठ नहीं बोलते।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।