Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Mike Tyson: 'I will kill you', Tyson received threat from Jake Paul's brother and WWE wrestler Logan Paul
{"_id":"673866ec9cee4997640d475e","slug":"mike-tyson-i-will-kill-you-tyson-received-threat-from-jake-paul-s-brother-and-wwe-wrestler-logan-paul-2024-11-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mike Tyson: 'मैं आपको जान से मार दूंगा', टायसन को जेक पॉल के भाई और WWE रेसलर लोगन से मिली धमकी, जानें मामला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Mike Tyson: 'मैं आपको जान से मार दूंगा', टायसन को जेक पॉल के भाई और WWE रेसलर लोगन से मिली धमकी, जानें मामला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 17 Nov 2024 08:53 AM IST
सार
प्रसिद्ध खेल पत्रकार एरियल हेलवानी ने टायसन से मैच के बाद मुक्केबाजी में उनकी योजनाओं के बारे में पूछा। इस पर टायसन ने जवाब दिया- मुझे नहीं मालूम। यह स्थिति पर निर्भर करता है।'
विज्ञापन
1 of 3
माइक टायसन, जेक पॉल और लोगन पॉल
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जेक पॉल ने शनिवार को पेशेवर मुक्केबाजी मैच में अमेरिकी दिग्गज माइक टायसन को हराकर सभी को चौंका दिया। हालांकि, दोनों मुक्केबाजों के बीच उम्र का भारी अंतर था। टायसन की उम्र जहां 58 साल है और वह 19 साल बाद प्रोफेशनल बॉक्सिंग में वापसी कर रहे थे, वहीं जेक पॉल की उम्र 27 साल है। 58 वर्षीय टायसन ने आर्लिंगटन के एटी एंड टी स्टेडियम में आठ राउंड के मुकाबले के दौरान कड़ी मेहनत की और आखिरी राउंड तक डटे रहे। उन्होंने जेक को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, वह जीत हासिल नहीं कर सके। मैच के बाद टायसन से पूछा गया कि क्या यह उनका आखिरी मुक्केबाजी मुकाबला था और इसका उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया।
2 of 3
माइक टायसन और जेक पॉल
- फोटो : Twitter
प्रसिद्ध खेल पत्रकार एरियल हेलवानी ने टायसन से मैच के बाद मुक्केबाजी में उनकी योजनाओं के बारे में पूछा। इस पर टायसन ने जवाब दिया- मुझे नहीं मालूम। यह स्थिति पर निर्भर करता है। जब इसी विषय पर आगे पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा नहीं लगता कि यह आखिरी मैच है?' यह पूछे जाने पर कि उनका अगला प्रतिद्वंद्वी कौन हो सकता है, टायसन ने जवाब देते हुए कहा कि वह जेक पॉल के भाई लोगन पॉल के खिलाफ लड़ना पसंद करेंगे। यह सुनकर, लोगन ने फट से कहा, 'मैं आपको जान से मार दूंगा माइक।' इस पर दोनों हंसने लगे। लोगन डब्ल्यूडब्ल्यू रेसलर और यूट्यूबर हैं। वह WWE में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी रह चुके हैं।
3 of 3
माइक टायसन बनाम जेक पॉल
- फोटो : Twitter
27 वर्षीय जेक पॉल ने अपनी बेहतर गति और मूवमेंट का इस्तेमाल उम्रदराज टायसन पर आसानी से हावी होने के लिए किया। हालांकि, इसके बावजूद टायसन ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। नॉकआउट में अन्य प्रतिद्वंद्वियों को हराने वाले जेक टायसन के खिलाफ ऐसा करने में नाकाम रहे। टायसन ने शुरुआती दो राउंड में अच्छी बढ़त बनाई थी, लेकिन आखिरी छह राउंड में पिछड़ गए थे। मैच से पहले एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान टायसन ने जेक को थप्पड़ मार दिया था। इसने इस मैच को और भी दिलचस्प बना दिया था। हालांकि, जेक ने मैच के बाद टायसन को उस थप्पड़ के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वह टायसन का बहुत सम्मान करते हैं। दोनों मैच के बाद गले भी मिले।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।