सब्सक्राइब करें

माता-पिता ने रोका, बिना बताए की ट्रेनिंग और अब तबाबी ने ओलंपिक में जीता पहला मेडल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
youth olympic games tababi devi thangjam trained in secret to hide it from parents
तबाबी देवी

तबाबी देवी थंगजाम की उम्र सिर्फ 16 साल है और उन्होंने अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में चल रहे यूथ ओलंपिक गेम्स में जुडो स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। तबाबी ओलंपिक में जुडो स्पर्धा में मेडल जीतने वाली भारत की पहली जूडोका बन गयी हैं। आज तक कोई भारतीय जुडो खिलाड़ी सीनियर या जूनियर ओलंपिक में मेडल नहीं जीत सका है।

Trending Videos
youth olympic games tababi devi thangjam trained in secret to hide it from parents
तबाबी देवी थंगजाम

तबाबी देवी को महिलाओं के 44 किग्रा वर्ग के फाइनल में वेनेजुएला की मारिया गिमिनेज के हाथों 0-2 की शिकस्त झेलनी पड़ी। मगर इस बात को ज्यादा समय नहीं हुआ है कि तबाबी को बिना बताए अपने पसंदीदा खेल की ट्रेनिंग करनी पड़ती थी। दरअसल, तबाबी को उनके माता-पिता जुडो की ट्रेनिंग लेने की इजाजत नहीं देते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि यह लड़को का खेल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
youth olympic games tababi devi thangjam trained in secret to hide it from parents
तबाबी देवी

फिर क्या था, तबाबी को तो जुडो से प्यार था। उन्होंने बिना किसी को बताए अपनी ट्रेनिंग जारी रखी और अब देश का नाम विश्वस्तर पर रोशन किया। तबाबी देवी ने कहा, 'मैं माता-पिता को बिना बताए ट्रेनिंग करती थी। जब उन्हें पहली बार पता चला तो उन्होंने कहा कि मुझे इजाजत नहीं दी। वो पूछते थे, 'तुम जुडो क्यों करती हो, चोट लग सकती है? पढ़ाई करो या कुछ और करो। कई बार उन्होंने मुझे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन मैं भाग जाती थी। वो गुस्सा होते थे, लेकिन मुझे जुडो से प्यार है।'

youth olympic games tababi devi thangjam trained in secret to hide it from parents
तबाबी देवी

तबाबी ने कहा कि लड़ाई करना उनके अंदर नैसर्गिक रूप से है और वह हमेशा गलियों में होने वाली लड़ाइयों में शामिल रहती थीं। 16 वर्षीया ने कहा, 'मैं टॉमबॉय थी। लड़कों से हमेशा झगड़ती थी, लेकिन कई बार मैं निराश होती थी क्योंकि कमजोर थी। लड़के मुझे परेशान करते थे और लड़कियां भी मुझे हमेशा मारती थीं।'

विज्ञापन
youth olympic games tababi devi thangjam trained in secret to hide it from parents
तबाबी देवी

उन्होंने आगे कहा, 'जुडो ने मेरी पूरी जिंदगी बदल दी। मैं मजबूत होने लगी और अचानक ही हर कोई मेरी इज्जत करने लगा। मुझे चुनौती देने की किसी की हिम्मत नहीं होती थी। बड़े लड़के भी मुझसे घबराते थे।' एक बार जब तबाबी जुडो में सफल हुईं तो उन्हें परिवार का साथ भी मिलने लगा और वह सफलता की सीढ़ी चढ़ती गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed