फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Olympics: लगातार तीसरे पदक के लिए कड़ी मेहनत कर रहीं सिंधू, लक्ष्य-प्रणय के साथ मुकाबले का वीडियो वायरल

Sat, 27 Jul 2024 05:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 27 Jul 2024 05:16 PM IST
सार

सिंधू अगर पेरिस ओलंपिक में पोडियम पर पहुंचने में सफल रहती है तो फिर वह पदकों की हैट्रिक पूरी करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: PV Sindhu Unique Training, Takes On HS Prannoy And Lakshya Sen single handedly Video
पीवी सिंधू - फोटो : Twitter
पीवी सिंधू पिछले दो ओलंपिक में भारत की सबसे शानदार एथलीट रही हैं। 2016 रियो ओलंपिक में उन्होंने बैडमिंटन (महिला एकल) में रजत पदक जीता और फिर टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीता था। हालांकि, 2024 पेरिस ओलंपिक से पहले उनका फॉर्म खराब हो गया। उम्मीद की जा रही है कि सिंधू अपना तीसरा ओलंपिक पदक जीतने के लिए सबसे बड़े मंच पर अच्छा प्रदर्शन करेंगी। उनके अभियान से पहले एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह भारत के दो सर्वश्रेष्ठ पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। इसमें सिंधू एक साइड हैं और दूसरी साइड लक्ष्य और प्रणय हैं। बाद में प्रणय ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह एक साइड हैं और लक्ष्य और सिंधू दूसरी साइड हैं। इससे पता लगाया जा सकता है कि भारतीय शटलर पदक के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। 


Paris Olympics 2024: PV Sindhu Unique Training, Takes On HS Prannoy And Lakshya Sen single handedly Video
पीवी सिंधू - फोटो : Twitter
सिंधू अगर पेरिस ओलंपिक में पोडियम पर पहुंचने में सफल रहती है तो फिर वह पदकों की हैट्रिक पूरी करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। सिंधू पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म में नहीं चल रही हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि पिछले आठ महीने प्रकाश पादुकोण के साथ बिताने से उनका आत्मविश्वास बढ़़ा है और वह लगातार तीसरा पदक जीतने के लिए तैयार हैं। सिंधू ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट भी हैं।
Paris Olympics 2024: PV Sindhu Unique Training, Takes On HS Prannoy And Lakshya Sen single handedly Video
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
सिंधू ने पोर्टे डे ला चैपल एरिना में अभ्यास सत्र के बाद कहा, 'निश्चित रूप से पदक जीतना मेरा लक्ष्य है। यह पहला हो या दूसरा या फिर तीसरा यह मायने नहीं रखता। मैंने दो पदक जीते हैं और मैं तीसरे पदक के बारे में सोच कर खुद पर दबाव नहीं बनना चाहती हूं।' उन्होंने कहा, 'जब भी मैं ओलंपिक में भाग लेती हूं तो वह मेरे लिए नया ओलंपिक होता है। इसलिए मैं जब भी ओलंपिक में खेलने के लिए उतरती हूं तो मेरा लक्ष्य पदक जीतना होता है। उम्मीद है कि मैं जल्द ही हैट्रिक पूरी करूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Paris Olympics 2024: PV Sindhu Unique Training, Takes On HS Prannoy And Lakshya Sen single handedly Video
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
पेरिस आने से पहले सिंधू ने जर्मनी के सारब्रुकेन में स्पोर्टकैंपस सार में अभ्यास किया जहां की समुद्र तल से ऊंचाई, मौसम और परिस्थितियां फ्रांस की राजधानी के समान हैं। परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने के लिए वहां उन्होंने अपने कमरे में एक हाइपोक्सिक चैंबर (कम ऑक्सीजन) बनाया और कुछ दिनों तक वहीं सोईं। हाइपोक्सिक चैंबर खिलाड़ी के शरीर को अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर खेलने के लिए तैयार करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
Paris Olympics 2024: PV Sindhu Unique Training, Takes On HS Prannoy And Lakshya Sen single handedly Video
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
सिंधू से पूछा गया कि पादुकोण के साथ अभ्यास करने से उन्हें क्या अंतर महसूस हुआ, उन्होंने कहा, 'स्ट्रोक में बहुत अधिक आत्मविश्वास होना। महिला एकल में अब बहुत लंबी रैलियां और लंबी अवधि के मैच होते हैं और मैंने खुद को उनके लिए तैयार किया है।' उन्होंने कहा, 'प्रत्येक प्रतिद्वंदी के खिलाफ आपको अलग शैली अपनानी पड़ती है और सही समय पर सही स्ट्रोक लगाना आवश्यक होता है। प्रकाश सर ने इस बात पर जोर दिया और हमने इस पर काम किया। बहुत सुधार हुआ है। यह आपको कोर्ट पर नजर आएगा।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed