फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manu Bhaker-Rahul Dravid: एक चैंपियन का दूसरे चैंपियन को सलाम, राहुल द्रविड़ बोले- मनु की कहानी अद्भुत है

Mon, 29 Jul 2024 08:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 29 Jul 2024 08:52 AM IST
सार

द्रविड़ ने मनु भाकर को पहले ओलंपिक की कड़वी यादों को भुलाकर यहां ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी । द्रविड़ पेरिस इंडिया हाउस में एक परिचर्चा में शामिल होने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: Rahul Dravid Reaction To Manu Bhaker Wining Olympics Medal, Dravid Statement
मनु भाकर और राहुल द्रविड़ - फोटो : PTI
पेरिस ओलंपिक 2024 के दूसरे दिन मनु भाकर ने निशानेबाजी में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीतकर इतिहास रच दिया। इसके बाद देश-विदेश से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इसी कड़ी में एक चैंपियन एथलीट ने दूसरे चैंपियन एथलीट (मनु) को सलाम किया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने मनु की सराहना की है। द्रविड़ भी अपने समय में अपेक्षाओं और दबाव का सामना करने में माहिर रहे थे, जिस तरह मनु ने अपेक्षाओं और दबाव में पदक अपने नाम किया।
Paris Olympics 2024: Rahul Dravid Reaction To Manu Bhaker Wining Olympics Medal, Dravid Statement
मनु भाकर - फोटो : twitter
द्रविड़ ने मनु भाकर को पहले ओलंपिक की कड़वी यादों को भुलाकर यहां ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी । द्रविड़ ने यहां इंडिया हाउस में एक परिचर्चा में कहा, 'मनु की कहानी अद्भुत है । टोक्यो ओलंपिक की निराशा के बाद पेरिस आकर कांस्य पदक जीतना असाधारण उपलब्धि है। ऐसे खास दिन यहां आकर अच्छा लगा। इस तरह की उपलब्धियां बरसों के बलिदान, कड़ी मेहनत और समर्पण से मिलती है। एक खिलाड़ी के लिए यह आसान नहीं होता।'
Paris Olympics 2024: Rahul Dravid Reaction To Manu Bhaker Wining Olympics Medal, Dravid Statement
मनु भाकर - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच ने कहा, 'भारतीय खेलों के लिए विशेष दिन पर यहां आना अच्छा है। मैं उनके कई खेलों में उस दबाव की कल्पना कर सकता हूं जो इसमें शामिल है क्योंकि यह उनके खेल का शिखर है। इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता और उनके लिए इस दबाव में भी शानदार प्रदर्शन करना भारतीय खेलों के लिये सचमुच महान दिन है। इतने सारे लोगों के लिए क्या प्रेरणादायक कहानी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Paris Olympics 2024: Rahul Dravid Reaction To Manu Bhaker Wining Olympics Medal, Dravid Statement
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC/BCCI
द्रविड़ ने दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में कहा, 'हम जानते हैं कि खिलाड़ियों के लिए यह कितना मुश्किल होता है और वे किस चीज से गुजरते हैं और काफी कुछ इन कुछ दिनों पर निर्भर करता है।' तोक्यो ओलंपिक में क्वालीफिकेशन के दौरान पिस्टल में खराबी के कारण भाकर निराश हो गई थीं लेकिन तीन साल बाद उन्हें वह मिल गया जिसकी उन्हें लालसा थी। हरियाणा के झज्जर की रहने वाली 22 साल की भाकर ने कड़ी चुनौती पेश करते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में 221.7 अंक अर्जित किए और कांस्य पदक हासिल किया। कोरिया की किम येजी ने 241.3 अंक के साथ रजत और जिन ये ओह ने 243.2 अंक के खेलों के ओलंपिक रिकॉर्ड से स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
Paris Olympics 2024: Rahul Dravid Reaction To Manu Bhaker Wining Olympics Medal, Dravid Statement
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC/BCCI
खेल के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक द्रविड़ ने हाल में टी20 विश्व कप में टीम के मुख्य कोच के रूप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। यह बतौर कोच टीम इंडिया के साथ उनका आखिरी टूर्नामेंट था। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम के अपने पूर्व साथी गौतम गंभीर को कमान सौंपी। द्रविड़ फिलहाल फ्रांस की राजधानी में 'क्रिकेट एट द ओलंपिक: डॉन ऑफ ए न्यू एरा' विषय पर पैनल चर्चा में भाग लेने आए हैं। इसमें क्रिकेट को 2028 लॉस एंजिलिस खेलों में शामिल किए जाने का जश्न मनाया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed