फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Olympics: पेरिस में दूसरे देशों के लिए चमक बिखेरेंगे भारतीय मूल के ये खिलाड़ी, इनमें से एक महज 19 साल की

Fri, 26 Jul 2024 05:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 26 Jul 2024 05:46 PM IST
सार

पेरिस ओलंपिक में भारत सिर्फ भारतीय दल तक सीमित नहीं होगा बल्कि भारतीय मूल के कई खिलाड़ी दूसरे देशों के लिए भी अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इनमें से एक एथलीट तो महज 19 साल की है। हम आपको ऐसे ही कुछ एथलीट्स की जानकारी दे रहे हैं...

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: These Indian origin players will play for other countries in Paris, See Full list
पेरिस ओलंपिक - फोटो : Twitter
पेरिस ओलंपिक का आगाज होने जा रहा है। 26 जुलाई को शुरू हो रहे इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में 206 राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के 10,500 से भी ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे। इसके लिए पेरिस में पूरी तैयारी हो चुकी है। भारतीय एथलीट्स समेत कई अन्य देशों के एथलीट भी पेरिस के खेल गांव पहुंच चुके हैं। हालांकि, पेरिस ओलंपिक में भारत सिर्फ भारतीय दल तक सीमित नहीं होगा बल्कि भारतीय मूल के कई खिलाड़ी दूसरे देशों के लिए भी अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इनमें से एक एथलीट तो महज 19 साल की है। हम आपको ऐसे ही कुछ एथलीट्स की जानकारी दे रहे हैं...
Paris Olympics 2024: These Indian origin players will play for other countries in Paris, See Full list
पेरिस ओलंपिक - फोटो : Twitter
राजीव राम (टेनिस, अमेरिका)
इस सूची में सबसे जाने माने खिलाड़ी। अमेरिका के डेनवर में जन्मे 40 वर्ष के राजीव के माता पिता बेंगलुरू के रहने वाले थे। राजीव के पिता बोटेनिस्ट थे जिनका 2019 में कैंसर से निधन हो गया। वहीं उनकी मां सुषमा वैज्ञानिक तकनीशियन हैं। राम ने एक बार कहा था, 'मुझे अपनी भारतीय विरासत पर गर्व है। टेनिस में बहुत ज्यादा भारतीय नहीं हैं। हम एक समूह के रूप में जो भी कामयाबी अर्जित करेंगे, उससे आने वाली पीढी को प्रेरणा मिलेगी।' अमेरिका के लिए खेलते हुए राजीव ने चार पुरुष युगल और एक मिश्रित युगल ग्रैंडस्लैम जीता है। उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में वीनस विलियम्स के साथ मिश्रित युगल खेला था। इस बार वह पुरुष युगल में भाग लेंगे।
Paris Olympics 2024: These Indian origin players will play for other countries in Paris, See Full list
पेरिस ओलंपिक - फोटो : Twitter
प्रिथिका पावड़े (टेबल टेनिस, फ्रांस)
प्रिथिका के पिता का जन्म पुडुच्चेरी में हुआ था। वह 2003 में शादी के बाद पेरिस जा बसे और एक साल बाद यानी 2004 में प्रिथिका का जन्म हुआ। जब वह छह साल की थीं तो खुद टेबल टेनिस खिलाड़ी रहे उनके पिता ने उन्हें इस खेल से रूबरू कराया। प्रिथिका ने 16 वर्ष की उम्र में तोक्यो में पहला ओलंपिक खेला था। रसायन और पर्यावरण विज्ञान की छात्रा 19 वर्ष की प्रिथिका महिला एकल, महिला युगल और मिश्रित युगल में खेलती दिखेंगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by World Table Tennis (@wtt)

विज्ञापन
विज्ञापन
Paris Olympics 2024: These Indian origin players will play for other countries in Paris, See Full list
पेरिस ओलंपिक - फोटो : Twitter
कनक झा (टेबल टेनिस , अमेरिका)
भारतीय मूल के एक और खिलाड़ी कनक झा अमेरिका के लिए खेलेंगे। झा की मां करूणा मुंबई से और पिता अरूण कोलकाता और प्रयागराज से हैं। दोनों आईटी प्रोफेशनल हैं। झा ने कैलिफोर्निया में भारतीय समुदाय केंद्र से टेबल टेनिस खेलना शुरू किया। झा की मां ने उन्हें हिन्दी और जैन धर्म सीखने के लिये जैनशाला और हिंदशाला में डाला। 24 वर्ष के कनक चार बार अमेरिका के राष्ट्रीय चैम्पियन रह चुके हैं और पिछले दो ओलंपिक खेल चुके हैं। उन्होंने युवा ओलंपिक 2018 में पदक जीता था। वह पेरिस ओलंपिक में पुरुष एकल में खेलेंगे।
विज्ञापन
Paris Olympics 2024: These Indian origin players will play for other countries in Paris, See Full list
पेरिस ओलंपिक - फोटो : Twitter
शांति परेरा (सिंगापुर, एथलेटिक्स)
सिंगापुर की फर्राटा क्वीन के नाम से मशहूर वेरोनिका शांति परेरा केरल मूल की हैं। उनके दादा दादी तिरूवनंतपुरम के वेट्टुकाड के थे। उनके दादा को सिंगापुर में नौकरी मिली और उन्होंने भारत छोड़कर वहां घर बसाया। पिछले साल परेरा ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था। सिंगापुर की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुनी गईं परेरा ओलंपिक उद्घाटन समारोह में सिंगापुर के दो ध्वजवाहकों में से होंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed