फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Olympics: 'खुद जवाबदेही से बचने के लिए किसी और को दोषी...', प्रकाश पादुकोण के बयान पर पोनप्पा की प्रतिक्रिया

Tue, 06 Aug 2024 10:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 06 Aug 2024 10:03 PM IST
सार

सेन के दबाव में आने से स्तब्ध पूर्व दिग्गज खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने सोमवार को कहा था कि अब समय आ गया है कि खिलाड़ी दबाव का सामना करना सीखें, जवाबदेह बनें और सरकार से पूरा समर्थन मिलने के बाद परिणाम देना शुरू करें।

विज्ञापन
Paris Olympics: Ashwini Ponnappa's reaction to Prakash Padukone's statement on Badminton flop show
प्रकाश पादुकोन और अश्विनी पोनप्पा - फोटो : Twitter
पेरिस ओलंपिक के बैडमिंटन कांस्य पदक के मुकाबले में लक्ष्य सेन की चौंकाने वाली हार ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया था। इसके बाद खिलाड़ियों के प्रयासों की महान खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने आलोचना की। उनके बयान को लेकर बैडमिंटन बिरादरी दो भागों में बंट गया है। युगल खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा ने कहा कि प्रकाश की टिप्पणियां खुद की जवाबदेही से बचने के लिए दूसरों पर दोष मढ़ने जैसा है। सेन सोमवार को शुरुआती गेम जीतने के बाद दूसरे गेम में में 8-2 की बढ़त गंवा दी थी और मलयेशिया के ली जी जिया से 21-13, 16-21, 11-21 से हार गए थे और कांस्य पदक जीतने से चूक गए थे।
Paris Olympics: Ashwini Ponnappa's reaction to Prakash Padukone's statement on Badminton flop show
प्रकाश पादुकोण (बाएं) - फोटो : Twitter
सेन के दबाव में आने से स्तब्ध पूर्व दिग्गज खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने सोमवार को कहा था कि अब समय आ गया है कि खिलाड़ी दबाव का सामना करना सीखें, जवाबदेह बनें और सरकार से पूरा समर्थन मिलने के बाद परिणाम देना शुरू करें। महिला युगल में अपनी जोड़ीदार तनीषा क्रास्टो के साथ ओलंपिक के ग्रुप चरण से बाहर होने वाली पोनप्पा, पादुकोण की टिप्पणियों से सहमत नहीं दिखीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'यह देखकर निराशा हुई। अगर कोई खिलाड़ी जीतता है, तो हर कोई श्रेय लेने के लिए तैयार रहता है। अगर वे हार जाते हैं, तो यह सिर्फ खिलाड़ी की गलती कैसे है?'
Paris Olympics: Ashwini Ponnappa's reaction to Prakash Padukone's statement on Badminton flop show
अश्विनी पोनप्पा - फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'खिलाड़ियों को तैयार करने में कमी के लिए कोच को जिम्मेदार क्यों नहीं ठहराया जाता? वे जीत का श्रेय लेने वाले पहले व्यक्ति होते हैं। वे अपने खिलाड़ियों की हार की जिम्मेदारी भी क्यों नहीं लेते? जीतने के लिए टीम प्रयास की आवश्यकता होती है और हार भी टीम की जिम्मेदारी है। आप अचानक खिलाड़ी पर सारा दोष नहीं मढ़ सकते।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Paris Olympics: Ashwini Ponnappa's reaction to Prakash Padukone's statement on Badminton flop show
अश्विनी पोनप्पा - फोटो : Twitter
पोनप्पा के साथ विश्व चैम्पियनशिप का कांस्य पदक जीतने वाली दिग्गज ज्वाला गुट्टा ने हालांकि पादुकोण की बातों का समर्थन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हां, खिलाड़ी भी जिम्मेदारी ले सकते हैं…क्यों नहीं? खिलाड़ी, जब जीतते हैं, तो पुरस्कार राशि प्राप्त करते हैं…क्या वे इसे अपने कोच या स्टाफ के साथ साझा करते हैं? अगर कोई कोच कह रहा है कि खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में एक निश्चित चरण तक पहुंचने के बाद अधिक जिम्मेदारी लेने की भी जरूरत है, तो खिलाड़ी को ऐसा करना चाहिए।'
विज्ञापन
Paris Olympics: Ashwini Ponnappa's reaction to Prakash Padukone's statement on Badminton flop show
अश्विनी पोनप्पा - फोटो : Twitter
पारुपल्ली कश्यप और साइना नेहवाल की स्टार बैडमिंटन जोड़ी का मानना है कि आलोचना महत्वपूर्ण है, लेकिन खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की गयी पोस्ट में कहा, 'कुछ दिनों में खेल खत्म होने के बाद हमारे भारतीय ओलंपिक दल से कई कठिन सवाल पूछे जाएंगे और यह सही भी है। हम उस समय विफल रहे जब यह सबसे ज्यादा मायने रखता था।'

दोनों ने स्वीकार किया कि अभी राष्ट्रीय खेल महासंघों पर ‘बहुत अधिक उंगलियां’ नहीं उठाई जा सकतीं। उन्होंने कहा, 'खिलाड़ियों से इसके बारे में पूछना और आलोचना करना हमारा अधिकार है,लेकिन हम देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी 117 एथलीटों की प्रतिबद्धता पर सवाल नहीं उठा सकते हैं। उन सभी ने ओलंपिक में पहुंचने के लिए अपना खून, पसीना और आंसू बहाए हैं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed