फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक का शानदार आगाज, भारत समेत 167 देश शामिल; खिलाड़ियों में अद्भुत उत्साह

Thu, 29 Aug 2024 12:26 AM IST
ज्योति भास्कर स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 29 Aug 2024 12:26 AM IST
सार

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक का शानदार आगाज, भारत समेत 167 देश शामिल; खिलाड़ियों में अद्भुत उत्साह

विज्ञापन
Paris Paralympics Opening Ceremony LIVE Indian contingent China Korea and other countries players
पेरिस पैरालंपिक का आगाज, भारतीय दल में शामिल खिलाड़ी - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
Paris Paralympics LIVE: फ्रांस की राजधानी पेरिस में पैरालंपिक 2024 का शानदार आगाज हुआ। भारत समेत 167 देशों के खिलाड़ियों में परेड के दौरान जबरदस्त उत्साह दिखा। दिलचस्प बात यह है कि खेलों के इतिहास में उद्घाटन समारोह पहली बार स्टेडियम से बाहर चैंप्स एलिसीस और प्लेस डे ला कोंकोर्ड में आयोजित हुआ। भारतीय भालाफेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल (एफ 64) और शॉटपुट खिलाड़ी भाग्यश्री जाधव ( एफ34) संयुक्त ध्वजवाहक रहे।


उद्घाटन समारोह में 167 देशों की परेड
भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने बताया कि 29 अगस्त को स्पर्धाओं के कारण 32 खिलाड़ियों ने उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लिया। 167 देशों की परेड में भारतीय दल के 106 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इनमें 52 खिलाड़ी और 54 अधिकारी शामिल रहे।

भारतीय दल में कुल 179 सदस्य शामिल
भारत की 84 सदस्यीय टीम पेरिस पैरालंपिक में हिस्सा लेगी जिसमें उनके साथ 95 अधिकारी भी गए हैं। इनमें खिलाड़ियों की विशेष जरूरतों को देखते हुए उनके साथ जाने वाले निजी कोच और सहायक भी शामिल हैं। इस तरह भारत के दल में कुल 179 सदस्य शामिल हैं। इन 95 अधिकारियों में से 77 टीम अधिकारी, नौ दल के चिकित्सा अधिकारी और नौ अन्य दल अधिकारी शामिल हैं।

भारतीय दल से रिकॉर्ड पदक लाने की रहेगी उम्मीद
भारत ने 2021 में टोक्यो पैरालंपिक में पांच स्वर्ण सहित रिकॉर्ड 19 पदक जीते थे और वह समग्र रैंकिंग में 24वें स्थान पर रहा था। इसके तीन साल बाद भारत का लक्ष्य स्वर्ण पदकों की संख्या दोहरे अंक में पहुंचाने और कुल 25 से अधिक पदक जीतना है। भारत इस बार 12 खेलों में भाग ले रहा है, जबकि टोक्यो में 54 सदस्यीय टीम ने नौ खेलों में भाग लिया था।
Paris Paralympics Opening Ceremony LIVE Indian contingent China Korea and other countries players
पेरिस पैरालंपिक का आगाज - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
भारत ने 2021 में तोक्यो पैरालंपिक में पांच स्वर्ण सहित रिकॉर्ड 19 पदक जीते थे। चार साल पहले के इस आयोजन में भारत समग्र रैंकिंग में 24वें स्थान पर रहा था। इसके तीन साल बाद भारत का लक्ष्य स्वर्ण पदकों की संख्या दोहरे अंक में पहुंचाने और कुल 25 से अधिक पदक जीतना है।
Paris Paralympics Opening Ceremony LIVE Indian contingent China Korea and other countries players
पेरिस पैरालंपिक के आगाज के मौके पर कोरिया की टीम - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
भारत ने पिछले साल हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों में 29 स्वर्ण सहित रिकॉर्ड 111 पदक जीते थे। इसके बाद मई में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने आधा दर्जन स्वर्ण सहित 17 पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य अफ्रीकी देश कांगो गणराज्य की छोटी सी टीम के हौसले बुलंद

Paris Paralympics Opening Ceremony LIVE Indian contingent China Korea and other countries players
पेरिस पैरालंपिक का आगाज, मध्य अफ्रीकी देश कांगो गणराज्य की टीम - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
मध्य अफ्रीकी देश कांगो गणराज्य के खिलाड़ियों का छोटा सा दल पेरिस पैरालंपिक में बुलंद हौसलों के साथ पहुंचा है।
विज्ञापन

पेरिस पैरालंपिक का आगाज, चीन के खिलाड़ियों में भी दिखा गजब का उत्साह

Paris Paralympics Opening Ceremony LIVE Indian contingent China Korea and other countries players
पेरिस पैरालंपिक का आगाज, चीनी खिलाड़ियों का दल - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
पेरिस पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह में चीन के खिलाड़ी भी उत्साह से लबरेज दिखे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed