Pele-Maradona: 'आसमान में साथ फुटबॉल खेलेंगे', पेले के निधन के बाद वायरल हुआ माराडोना के लिए लिखा उनका पोस्ट
दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमी इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी को खोने का शोक मना रहे हैं, लेकिन प्रशंसकों पेले के कुछ शब्द उनके निधन के बाद याद आए। 2020 में माराडोना के निधन के पेले ने जो भविष्यवाणी की थी वह दो साल बाद पूरी हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेले ने लिखा था, ''आज दुखद समाचार मिला है। मैंने अपने दोस्त और विश्व के महान खिलाड़ी को खो दिया है। उनके बारे में कहने को बहुत कुछ हैं, लेकिन अभी के लिए भगवान उनके परिजनों को हिम्मत दें। मुझे आशा है कि हम आकाश में एक साथ फुटबॉल खेलेंगे।'' पेले और माराडोना के बीच अच्छी दोस्ती थी। पेले अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी काफी सीनियर थे।
माराडोना के निधन के बाद पेले टूट गए थे। वह कई दिनों तक शोक में थे। उन्होंने निधन के सात दिन बाद भी अपने दोस्त को याद किया था। पेले ने कहा था, ''आपको गए हुए सात दिन बीत चुके हैं। कई लोगों ने अपने पूरे जीवन में हमारी तुलना करना पसंद किया। आप एक प्रतिभाशाली व्यक्ति थे जिसने दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने पैरों पर गेंद रखने वाला एक जादूगर। एक महान खिलाड़ी। इन सबसे ऊपर मेरे लिए आप हमेशा एक अच्छे दोस्त रहेंगे।''
ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में जन्मे दिग्गज फुटबॉलर अभी भी सेलेकाओ (ब्राजील) के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 92 मैचों में 77 गोल किए। एक पेशेवर फुटबॉलर के रूप में पेले ने कुल तीन बार फीफा विश्व कप (1958, 1962, 1970) जीता जो अभी भी एक व्यक्तिगत फुटबॉलर के लिए एक रिकॉर्ड है।