Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Sports Couples Who Separated From Saina Nehwal To Hardik Pandya Shami And Chahal Stars Parted Ways
{"_id":"6874eae48447dd4621009fdc","slug":"sports-couples-who-separated-from-saina-nehwal-to-hardik-pandya-shami-and-chahal-stars-parted-ways-2025-07-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sports Couple Separated: साइना नेहवाल से लेकर हार्दिक-शमी और चहल तक, अपने पार्टनर से अलग हुए ये स्पोर्ट्स कपल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sports Couple Separated: साइना नेहवाल से लेकर हार्दिक-शमी और चहल तक, अपने पार्टनर से अलग हुए ये स्पोर्ट्स कपल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 14 Jul 2025 05:02 PM IST
सार
भारत की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार 35 साल की साइना नेहवाल और उनके पति 38 साल के पारुपल्ली कश्यप ने आपसी सहमति से अलग होने के फैसले की घोषणा की है। इस खबर ने दुनिया भर के खेल प्रेमियों को चौंका दिया है।
विज्ञापन
1 of 7
स्पोर्ट्स कपल जो अलग हुए
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की खबर ने पूरे देश को चौंका कर रखा दिया है। लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतने वाली साइना ने इस खबर की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। इस जोड़े ने 2018 में शादी की थी। साइना और पारुपल्ली दोनों ने हैदराबाद में पुलेला गोपीचंद अकादमी में प्रशिक्षण लिया। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब कोई स्पोर्ट्स पर्सन अपने पार्टनर से अलग हुआ हो। यहां कुछ भारतीय खिलाड़ियों की सूची दी गई है जो अंततः अपने पार्टनर्स के साथ सुखी विवाहित जीवन जीने में विफल रहे...
2 of 7
शिखर धवन और आयशा
- फोटो : twitter
1. शिखर धवन
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और उनकी पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी का अक्तूबर 2023 में तलाक हो गया था। धवन ने 2012 में ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली आयशा से शादी की थी और उनका एक बेटा जोरावर है। धवन को दिल्ली की एक अदालत ने इस आधार पर तलाक दे दिया था कि अलग रह रही आयशा ने उनके साथ 'क्रूरता' की थी। धवन पिछले काफी समय से अपने बेटे जोरावर से नहीं मिल पाए हैं। जोरावर आयशा के साथ ऑस्ट्रेलिया में है।
3 of 7
हार्दिक पांड्या-नताशा
- फोटो : इंस्टाग्राम
2. हार्दिक पांड्या
भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का साल 2024 में मॉडल नताशा स्टैनकोविच से तलाक हुआ था। इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर फैसले को सार्वजनिक किया। दोनों का एक बेटा अगस्त्य भी है। हालांकि, दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि हार्दिक ने कुल मिलाकर तीन बार नताशा से शादी की। एक बार कोर्ट मैरिज के बाद, इस कपल ने पहले हिंदू रीति रिवाज और फिर क्रिश्चियन रिवाज से शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शमी और हसीन जहां
- फोटो : ANI
3. मोहम्मद शमी
भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां ने भी काफी ध्यान खींचा। हसीन ने शमी पर घरेलू हिंसा और धोखा देने का आरोप लगाया था। इसके बाद 2018 में यह कपल अलग हो गया। दोनों के बीच अब तक तलाक नहीं हो सका और मामला कोर्ट में है। इसके अलावा गुजारा भत्ता और अन्य मामलों की भी कानूनी लड़ाई चल रही है।
विज्ञापन
5 of 7
युजवेंद्र चहल, धनश्री वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
4. युजवेंद्र चहल
भारत के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने साल 2020 में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डांसर धनश्री वर्मा से शादी की। हालांकि, मार्च 2025 में इस जोड़े ने तलाक ले लिया। उनकी याचिका के मुताबिक, वे जून 2022 में अलग हो गए थे। इसी साल पांच फरवरी को उन्होंने फैमिली कोर्ट के समक्ष एक संयुक्त याचिका दायर कर आपसी सहमति से तलाक की मांग की थी। कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए तलाक को सहमति दे दी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।