Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Tennis
›
Paris Olympics 2024: World number one tennis player Jannik Sinner withdraws from Paris Olympics, know reason
{"_id":"66a1cd71c16a892df40c4f32","slug":"paris-olympics-2024-world-number-one-tennis-player-jannik-sinner-withdraws-from-paris-olympics-know-reason-2024-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics 2024: दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर पेरिस ओलंपिक से हटे, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Paris Olympics 2024: दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर पेरिस ओलंपिक से हटे, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 25 Jul 2024 09:29 AM IST
सार
जनवरी में ऑस्ट्रेलिया ओपन के साथ अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले सिनर पिछले महीने फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचकर एटीपी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बने थे। ओलंपिक टेनिस का ड्रॉ गुरुवार को होगा, जबकि मुकाबले शनिवार से शुरू होंगे।
विज्ञापन
1 of 4
यानिक सिनर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर गले में संक्रमण (टॉन्सिल) के कारण बुधवार को पेरिस ओलंपिक से हट गए। इटली के इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि डॉक्टर ने उन्हें सलाह दी है कि वह ओलंपिक खेलों में हिस्सा नहीं लें।
2 of 4
जानिक सिनर
- फोटो : Roland Garros
जनवरी में ऑस्ट्रेलिया ओपन के साथ अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले सिनर पिछले महीने फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचकर एटीपी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बने थे। ओलंपिक टेनिस का ड्रॉ गुरुवार को होगा, जबकि मुकाबले शनिवार से शुरू होंगे।
3 of 4
यानिक सिनर
- फोटो : Instagram
सिनर ने इटैलियन में लिखा, 'ओलंपिक से चूकना बड़ी निराशा है क्योंकि इस सत्र में यह मेरे मुख्य लक्ष्यों में से एक था।' उन्होंने लिखा, 'मैं इस बेहद महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान पाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता था।'
इससे पहले विंबलडन में सिनर को दानिल मेदवेदेव ने पांच सेट तक चले क्वार्टर फाइनल में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। मेदवेदेव ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए सिनर को 6-7 (7), 6-4, 7-6 (4), 2-6, 6-3 से हराया था। सिनर को इस मैच के दौरान अपने ट्रेनर से उपचार लेना पड़ा था और वह तीसरे सेट में कोर्ट से चले गए थे। यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि सिनर को क्या हुआ था। लॉकर रूम में जाने से पहले उनकी हृदय गति की जांच भी की गई थी। इटली के इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने लगभग 10 मिनट बाद कोर्ट में वापसी की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।