Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Tennis
›
Rafael Nadal career stats total Grand slams he turned professional in 2001 and win 22 Grand Slam singles title
{"_id":"67080d1f49aec64ad10b76f2","slug":"rafael-nadal-career-stats-total-grand-slams-he-turned-professional-in-2001-and-win-22-grand-slam-singles-title-2024-10-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rafael Nadal: 'फैब थ्री' से लेकर लाल बजरी के बादशाह तक, ऐसा रहा है नडाल का करियर, आंकड़ों में जानें उपलब्धियां","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Rafael Nadal: 'फैब थ्री' से लेकर लाल बजरी के बादशाह तक, ऐसा रहा है नडाल का करियर, आंकड़ों में जानें उपलब्धियां
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 10 Oct 2024 10:52 PM IST
सार
नडाल के करियर खत्म होने का एक बड़ा कारण उनकी चोट से रही जिसके कारण वह पिछले कुछ समय से काफी परेशान रहे। पिछले साल नडाल शीर्ष 10 से बाहर हो गए थे। नडाल नीदरलैंड के खिलाफ 19 से 24 नवंबर तक होने वाले डेविड कप मैच के बाद 23 साल से चले आ रहे करियर को समाप्त कर देंगे।
विज्ञापन
1 of 8
राफेल नडाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
स्पेन के राफेल नडाल ने गुरुवार को पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने का एलान कर दिया। नडाल इस साल डेविस कप फाइनल में खेलने के बाद पेशेवर सर्किट पर नजर नहीं आएंगे। इस तरह नडाल ने करीब दो दशक से ज्यादा के करियर को समाप्त करने का फैसला कर दिया। नडाल वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन के बादशाह माने जाते हैं क्योंकि उन्होंने लाल बजरी पर खेले जाने पर इस टूर्नामेंट को 14 बार जीता है।
2 of 8
राफेल नडाल
- फोटो : ATP
नडाल के करियर खत्म होने का एक बड़ा कारण उनकी चोट से रही जिसके कारण वह पिछले कुछ समय से काफी परेशान रहे। पिछले साल नडाल शीर्ष 10 से बाहर हो गए थे। नडाल नीदरलैंड के खिलाफ 19 से 24 नवंबर तक होने वाले डेविड कप मैच के बाद 23 साल से चले आ रहे करियर को समाप्त कर देंगे। नडाल ने अपने संन्यास का एलान सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिये किया।
3 of 8
नडाल और अल्कारेज
- फोटो : X
फैब थ्री में अब सिर्फ जोकोविच सक्रिय
पुरुष टेनिस में लंबे समय तक रोजर फेडरर, नडाल और नोवाक जोकोविच का वर्चस्व देखने को मिला है। इन दोनों दिग्गजों को टेनिस की दुनिया में फैब थ्री के नाम से जाना जाता है। पुरुष एकल वर्ग में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकॉर्ड इन तीन खिलाड़ियों के नाम है। स्विट्जरलैंड के फेडरर ने अपने करियर में 20 ग्रैंडस्लैम जीते, जबकि नडाल ने 22 ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किए। हालांकि, जोकोविच के नाम टेनिस इतिहास में पुरुष और महिला मिलाकर सबसे ज्यादा 24 ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। जोकोविच फैब थ्री में फेडरर और नडाल से काफी आगे निकल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
जोकोविच और नडाल
- फोटो : Roland Gaross
फेडरर के 2022 में संन्यास लेने के बाद एक समय ऐसा आया जब सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने के मामले में नडाल और जोकोविच के बीच होड़ देखने मिली। कभी नडाल आगे हुए, तो किसी समय जोकोविच आगे निकले। लेकिन नडाल चोट के कारण ज्यादातर ग्रैंडस्लैम से दूर होने लगे, जबकि जोकोविच ने इस दौरान लय जारी रखी और उनसे आगे निकलने में सफल रहे। फेडरर और नडाल के संन्यास लेने से अब इस दौड़ का समापन हो गया है क्योंकि सिर्फ जोकोविच ही सक्रिय हैं और इन दोनों के अलावा कोई भी इस सर्बियाई खिलाड़ी के रिकॉर्ड के करीब नहीं है। नडाल को हालांकि इस बात का संतोष जरूर होगा कि उन्होंने अपने करियर का अंत सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी के रूप में किया है।
विज्ञापन
5 of 8
राफेल नडाल
- फोटो : X
फ्रेंच ओपन में नडाल का रहा दबदबा
नडाल ने क्ले कोर्ट पर खेले जाने वाले फ्रेंच ओपन में हमेशा ही अपना दबदबा बनाए रखा। वह इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेले, लेकिन उन्होंने पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद फ्रेंच ओपन में हिस्सा लिया। हालांकि, पहले ही दौर में नडाल को हार का सामना करना पड़ा था। नडाल पहली बार 2005 में सुर्खियों में आए जब उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में इस टूर्नामेंट को जीता। रोलां गैरों पर 18 वर्षों तक नडाल ने 14 बार इस खिताब को जीता। नडाल 2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020 और 2022 में फ्रेंच ओपन को जीतने में सफल रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।