फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में किसके साथ जोड़ी बनाएंगे रोहन बोपन्ना? ये दो खिलाड़ी दौड़ में सबसे आगे

Mon, 20 May 2024 08:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 20 May 2024 08:04 PM IST
सार

क्वालिफिकेशन मानदंडों के तहत शीर्ष दस में शामिल खिलाड़ी अपना जोड़ीदार चुन सकते हैं जो एटीपी या डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष 300 के भीतर होना चाहिए।

विज्ञापन
With whom will Rohan Bopanna pair up in Paris Olympics 2024? Sriram Balaji and Yuki Bhambri in race
रोहन बोपन्ना - फोटो : PTI
भारत के शीर्ष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना पेरिस ओलंपिक में एन श्रीराम बालाजी या युकी भांबरी के साथ जोड़ी बना सकते हैं। उन्हें अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) से उसे मंजूरी मिलना तय है। विश्व युगल रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज 44 वर्ष के बोपन्ना शीर्ष 10 में होने के कारण अपना जोड़ीदार चुन सकते हैं। पेरिस ओलंपिक में पुरुष युगल ड्रॉ में 32 टीमें होंगी जिसमें से एक देश अधिकतम दो टीमें रख सकता है।
With whom will Rohan Bopanna pair up in Paris Olympics 2024? Sriram Balaji and Yuki Bhambri in race
रोहन बोपन्ना - फोटो : PTI
क्वालिफिकेशन मानदंडों के तहत शीर्ष दस में शामिल खिलाड़ी अपना जोड़ीदार चुन सकते हैं जो एटीपी या डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष 300 के भीतर होना चाहिए। एआईटीए सूत्रों के अनुसार बोपन्ना ने पेरिस ओलंपिक के लिए उनके जोड़ीदार के तौर पर टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स ) में शामिल करने के लिए एआईटीए को बालाजी और भांबरी का नाम भेजा है।
With whom will Rohan Bopanna pair up in Paris Olympics 2024? Sriram Balaji and Yuki Bhambri in race
रोहन बोपन्ना - फोटो : PTI
एआईटीए महासचिव अनिल धूपर ने कहा, 'आम तौर पर खिलाड़ी अपना जोड़ीदार खुद चुनता है। चयन समिति उससे विकल्प पूछेगी और उस पर बात की जाएगी। रोहन जिसके साथ भी खेलना चाहेगा, उस पर विचार किया जाएगा।' बालाजी ने हाल ही में जर्मनी के आंद्रे बेजेमैन के साथ कैगलियारी चैलेंजर टूर्नामेंट जीता था। वहीं भांबरी ने फ्रांस के अलबानो ओलिवेत्ती के साथ अप्रैल में म्युनिख में एटीपी 250 टूर्नामेंट जीता और इस महीने बोर्डो चैलेंजर के सेमीफाइनल में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
With whom will Rohan Bopanna pair up in Paris Olympics 2024? Sriram Balaji and Yuki Bhambri in race
रोहन बोपन्ना - फोटो : PTI
भारतीय टेनिस में ओलंपिक या बहु खेल आयोजनों में नामांकन को लेकर हमेशा विवाद रहा है। वर्ष 2012 में महेश भूपति और बोपन्ना दोनों ने लिएंडर पेस के साथ खेलने से इनकार कर दिया था जिसके बाद पेस ने विष्णुवर्धन को जोड़ीदार बनाया था। इसके बाद मिश्रित युगल में सानिया मिर्जा को पेस के साथ खेलने के लिए कहा गया लेकिन देश की शीर्ष महिला खिलाड़ी सानिया ने पेस को तसल्ली देने के लिए उनका इस्तेमाल करने पर एआईटीए को आड़े हाथों लिया था।
विज्ञापन
With whom will Rohan Bopanna pair up in Paris Olympics 2024? Sriram Balaji and Yuki Bhambri in race
बालाजी और रोहन बोपन्ना - फोटो : PTI
एशियाई खेल 2018 में पेस ने दो दिन पहले यह कहकर नाम वापिस ले लिया था कि एआईटीए ने उन्हें विशेषज्ञ जोड़ीदार नहीं दिया है। एआईटीए ने बोपन्ना का जोड़ीदार दिविज शरण को बनाया था जिससे पेस को एकल खिलाड़ी के साथ खेलना पड़ा। बोपन्ना का यह ओलंपिक पदक जीतने का आखिरी मौका होगा जो 2016 रियो खेलों में मिश्रित युगल में सानिया के साथ पदक से चूक गए थे ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed