आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कई जरूरी कार्यों को करने के लिए ये उपयोग में आता है। वहीं दूसरी तरफ अक्सर कुछ लोगों की इस बात की शिकायत होती है कि उनकी फोटो आधार कार्ड में ठीक से नहीं आई है या किसी प्रकार का उसमें धुंधलापन आ रहा है। इस कारण कई मर्तबा लोगों को जरूरी काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप आसानी से आधार कार्ड पर अपनी फोटो को अपडेट कर सकते हैं? ये एक बहुत ही आसान प्रक्रिया है। हालांकि आपको अपनी फोटो को अपडेट करवाने के लिए नामांकन केंद्र पर जाना होगा। उसके बाद ही आपकी तस्वीर को आधार कार्ड पर अपडेट किया जा सकेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन स्टेप्स के बारे में, जिनकी मदद से आप आधार कार्ड पर अपनी फोटो को बदलवा सकते हैं...
{"_id":"6158521a8ebc3edaf1150647","slug":"aadhaar-card-uidai-how-to-change-photo-on-aadhaar-card-know-the-method","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: अगर आपको पसंद नहीं है अपनी आधार कार्ड की फोटो, तो इस तरह से कराएं चेंज","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नोलॉजी","slug":"technology"}}
काम की बात: अगर आपको पसंद नहीं है अपनी आधार कार्ड की फोटो, तो इस तरह से कराएं चेंज
Sun, 03 Oct 2021 08:29 AM IST
संकल्प सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 03 Oct 2021 08:29 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
इस प्रक्रिया के तहत आप अपनी फोटो को आधार कार्ड पर अपडेट करवा सकते हैं -
- फोटो चेंज करवाने के लिए सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट www.uidai.gov.in पर विजिट करना होगा। उसके बाद अपना आधार नामांकन फॉर्म डाउनलोड कर लीजिए।
- डाउनलोड करने के बाद फॉर्म को अच्छे से भरें और भरने के बाद उसको नामांकन केंद्र पर जाकर जमा कर दें।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
- फॉर्म जमा करने के बाद नामांकन केंद्र का कर्मचारी आपकी बॉयोमेट्रिक जानकारी अपने सिस्टम पर लेगा। इसमें आपकी थंब इंप्रेशन और फोटो ली जाएगी।
- इन डिटेल्स को लेने के बाद सर्विस चार्ज के तौर पर आपसे 25 रुपये + जीएसटी ली जाएगी। उसके बाद आपके आधार कार्ड को अपडेट कर दिया जाएगा।
- इस दौरान आपको नामांकन केंद्र से एक यूआरएन और स्लिप मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : amar ujala
- करीब दो से तीन दिन के बाद आप इस यूआरएन की मदद से आधार कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं कि आपकी फोटो बदली है या नहीं।
- आपका आधार कार्ड जब अपडेट हो जाएगा। उसके बाद आपकी नई फोटो आपके आधार कार्ड पर आ जाएगी, जिसे आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।