सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Airtel Recharge Plans: एयरटेल के इन प्लान्स में आपको मिलेगा बंपर डाटा और कॉलिंग का मजा, जानें इनके बारे में

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 05 Jan 2022 01:31 PM IST
विज्ञापन
Airtel Recharge plans Details you can enjoy bumper data and unlimited calling benefits with this Plan
एयरटेल रिचार्ज प्लान - फोटो : istock

Airtel Recharge Plans: आज के इस भागते दौड़ते आधुनिक युग में इंसान का डिजिटली तेज रहना काफी जरूरी बन गया है। हमारे ऐसे कई काम हैं, जिन्हें हम बिना इंटरनेट के पूरा नहीं कर सकते हैं। बीते कुछ सालों के अंदर इंटरनेट और कॉलिंग हम सब की जरूरत बन गई है। भारत में कई टेलीकॉम कंपनियां हैं, जो अक्सर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए मोबाइल रिचार्ज से जुड़े कई खास ऑफर्स और प्लान्स को लॉन्च करती रहती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एयरटेल के उन शानदार रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें आपको लंबी वैलिडिटी के साथ इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा मिलेगा। एयरटेल के ये प्रीपेड प्लान्स हैं। इनमें इंटरनेट उपयोग के लिए आपको रोजाना अच्छी मात्रा में डेली डाटा लिमिट भी मिलेगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एयरटेल के इन प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स के बारे में विस्तार से -  

Trending Videos
Airtel Recharge plans Details you can enjoy bumper data and unlimited calling benefits with this Plan
एयरटेल रिचार्ज प्लान - फोटो : Pixabay

एयरटेल का 666 रुपये का प्लान

एयरटेल के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत 666 रुपये है। इसमें आपको कुल 84 दिनों की वैधता मिलती है। इंटरनेट उपयोग के लिए इस प्लान में रोजाना 1.5 डाटा मिलेगा। इसके अलावा आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS  की सुविधा भी मिलती है। प्लान में आपको अमेजॉन प्राइम का मोबाइल एडिशन फ्री ट्रायल एक महीनों के लिए मुफ्त मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Airtel Recharge plans Details you can enjoy bumper data and unlimited calling benefits with this Plan
एयरटेल रिचार्ज प्लान - फोटो : Pixabay

एयरटेल का 359 रुपये का रिजार्ज प्लान

इस प्लान में आपको कुल 28 दिनों की वैधता मिलती है। इंटरनेट उपयोग के लिए इसमें आपको रोजाना 2GB डाटा मिलेगा। वहीं अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा इस प्लान में मिल रही है। एयरटेल के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत 359 रुपये है। इसके अलावा एडिशनल बेनिफिट में आपको अमेजन प्राइम का मोबाइल एडिशन 28 दिनों के लिए मिल रहा है।

Airtel Recharge plans Details you can enjoy bumper data and unlimited calling benefits with this Plan
एयरटेल रिचार्ज प्लान - फोटो : iStock

एयरटेल का 239 रुपये का रिचार्ज प्लान

अगर आप किसी किफायती प्लान को रिचार्ज कराने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये प्लान आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है। इसमें आपको 28 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 1.5GB डाटा मिलेगा। अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आपको रोजाना 100 SMS की सुविधा इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिल रही है। प्लान में आपको अमेजॉन प्राइम का मोबाइल एडिशन ट्रायल एक महीनों के लिए मुफ्त मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed