फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: पुराना मोबाइल खरीदने पर फंसने के होते हैं काफी चांस, इस वेबसाइट से चेक करें कहीं चोरी का तो नहीं है फोन

Sun, 31 Oct 2021 10:13 AM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 31 Oct 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
Delhi police Zipnet stolen mobile before purchasing second hand mobile you should have to check about it on Delhi police website Zipnet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

21वीं सदी में जहां आज दुनिया कई मोर्चों पर एक बड़ी सफलता पा रही है। वहीं उसी के समानांतर विश्व भर में चोरी, जालसाजी और साइबर अटैक से जुड़ी घटनाओं में भी वृद्धि देखने को मिली है। बीते सालों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां पर लोगों को चोरी का फोन बड़े ही सस्ते दामों पर बेच दिया जाता है। ऐसे में कई मासूम लोग लालच में आकर इन फोन्स को खरीद लेते हैं। वहीं जब पुलिस द्वारा इन गुम हुए फोन्स की जांच की जाती है, तो मोबाइल किसी दूसरे व्यक्ति पर मिलता है, जो उसे चोरी नहीं किया होता। ऐसी स्थिति में फंसने पर व्यक्ति को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हमें हर एक मोर्चे पर सजग रहने की जरूरत है। पुराने फोन को लेते वक्त हमें कई तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको दिल्ली पुलिस की एक ऐसी ही खास वेबसाइट के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से इस बात का पता लगा सकते हैं कि आपके द्वारा खरीदा गया सेकेंड हैंड मोबाइल चोरी का है या नहीं?

Delhi police Zipnet stolen mobile before purchasing second hand mobile you should have to check about it on Delhi police website Zipnet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हाल ही में कुछ समय पहले दिल्ली पुलिस ने इस वेबसाइट का जिक्र एक ट्विटर पोस्ट को शेयर करते हुए किया था। अगर आप अपने सेकेंड हैंड फोन के विषय में पता करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको इस वेबसाइट पर विजिट करके मोबाइल का आईएमईआई नंबर दर्ज करना होगा। उसके बाद आप आसानी से इस बात का पता लगा सकते हैं कि वो फोन चोरी का है या नहीं। दिल्ली पुलिस की इस खास वेबसाइट का नाम जिपनेट है।

Delhi police Zipnet stolen mobile before purchasing second hand mobile you should have to check about it on Delhi police website Zipnet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • फोन की प्रमाणिकता का पता लगाने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल नंबर के IMEI नंबर के बारे में जानना होगा।
  • आप मोबाइल के नंबर पैड पर *#06# डायल करके उसके IMEI नंबर के बारे में पता कर सकते हैं।
  • IMEI नंबर को पता करने के बाद आपको https://zipnet.delhipolice.gov.in/ वेबसाइट पर विजिट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi police Zipnet stolen mobile before purchasing second hand mobile you should have to check about it on Delhi police website Zipnet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • वेबसाइट के होमपेज पर बाईं तरफ Missing Mobile का ऑप्शन मिलेगा, उस पर आपको क्लिक करना है। 
  • अब आपको तीसरे नंबर के विकल्प यानी Search के ऑप्शन का चयन करना है। 
  • नए पेज पर आने के बाद आपको अपना IMEI नंबर दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा। 
विज्ञापन
Delhi police Zipnet stolen mobile before purchasing second hand mobile you should have to check about it on Delhi police website Zipnet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • अगर फोन चोरी का है, तो वेबसाइट के डाटाबेस में आपको शो हो जाएगा। 
  • इस प्रोसेस की मदद से आप फोन की संदिग्धता के विषय में पता लगा सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed