फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: QR कोड से पेमेंट करने वाले हो जाएं सावधान, इन बातों का रखें विशेष ध्यान नहीं तो बैंक बैलेंस हो जाएगा खाली

Wed, 03 Nov 2021 11:00 AM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 03 Nov 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
Digital Payment online payment Be careful to make payments with QR code keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

डिजिटल पेमेंट ने एक तरफ जहां हमारे काम को आसान किया है। वहीं उसी के समानांतर साइबर फ्रॉड से जुड़ी घटनाओं में भी वृद्धि देखने को मिली है। इन दिनों बड़े पैमाने पर लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। आज हम में से अधिकतर लोग डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल भुगतान के लिए करते हैं। डिजिटल पेमेंट को और भी आसान बनाने के लिए  QR कोड का सहारा लेकर पेमेंट किया जाता है। अगर आप भी QR कोड की सहायता से पेमेंट करते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते तो ज्यादा संभावना है कि आप भी साइबर ठगों का शिकार बन सकते हैं। ऐसे कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं, जिनमें QR कोड के जरिए कई तरह की साइबर ठगी की गई है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ विशेष बातों का बताने वाले हैं, जिनका ध्यान QR कोड के जरिए पेमेंट करते वक्त रखना चाहिए।

Digital Payment online payment Be careful to make payments with QR code keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पैसों को भेजते वक्त ही QR कोड का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ अगर कोई व्यक्ति आपसे पैसों को रिसीव करने के लिए QR कोड को स्कैन करने के लिए कह रहा है, तो ऐसे में सावधान हो जाइए। आपको साइबर ठगी का शिकार बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Digital Payment online payment Be careful to make payments with QR code keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पैसों को रिसीव करने के लिए कभी भी QR कोड को स्कैन करने की जरूरत नहीं होती है। अक्सर साइबर ठग लोगों को लुभावने ऑफर देकर उनके साथ ठगी करते हैं। साइबर ठगों द्वारा आपके फोन पर एक लिंक भेजी जाती है, जिसमें कहा जाता है कि आप एक बड़ी राशि जीत चुके हैं। लालच में आकर कई लोग उस लिंक पर क्लिक करके अपना यूपीआई पिन दर्ज कर देते हैं, जिसके चलते उनका पूरा बैंक बैलेंस खाली हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Digital Payment online payment Be careful to make payments with QR code keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

ऐसे में आपको कभी भी अपना यूपीआई पिन लालच में आकर नहीं दर्ज करना चाहिए। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि यूपीआई पिन को दर्ज करने के बाद आपके एंड से पेमेंट की जाती है, ना कि आपके अकाउंट में पैसे क्रेडिट होते हैं। इसके अलावा किसी दूसरे व्यक्ति को अपनी बैंक डिटेल्स के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी ना दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed