बीते कुछ सालों में ऐसे कई मामले सामने निकलकर आए हैं, जिनमें व्यक्ति की फेसबुक फोटो का गलत इस्तेमाल करके उसको ब्लैकमेल किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे केस भी सामने आए हैं, जिनमें यूजर्स की फेसबुक प्रोफाइल फोटो को डाउनलोड करके उसकी क्लोन आईडी बना ली जाती है। उसके बाद संबंधित व्यक्ति के परिचित लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर पैसों को मांगा जाता है। पुलिस ने अब तक ऐसे कई धोखाधड़ी से जुड़े मामलों को अपने संज्ञान में लिया है, जिनमें फेसबुक का इस्तेमाल लोगों को चीट करने के लिए किया गया है। ऐसे में आपके फेसबुक प्रोफाइल फोटो का भी गलत इस्तेमाल किया जा सकता है या कहें आप भी इस स्कैम के शिकार बन सकते हैं। इस कारण डिजिटल दौर के युग में हर कदम पर सजग रहने की जरूरत है, नहीं तो कब क्या हो जाए? कुछ पता नहीं होता। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे अपने फेसबुक प्रोफाइल को लॉक कर सकते हैं। आइए जानते हैं -
{"_id":"61810dddc4f5f649fe73e0d3","slug":"facebook-tips-and-tricks-2021-how-to-lock-your-facebook-profile-photo-know-the-method-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: आपकी फेसबुक फोटो का गलत कामों के लिए किया जा सकता है इस्तेमाल, ऐसे करें उसको लॉक","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नोलॉजी","slug":"technology"}}
काम की बात: आपकी फेसबुक फोटो का गलत कामों के लिए किया जा सकता है इस्तेमाल, ऐसे करें उसको लॉक
Tue, 02 Nov 2021 04:06 PM IST
संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 02 Nov 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपने फेसबुक प्रोफाइल को लॉक कर सकते हैं -
- फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल को लॉक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में फेसबुक एप को ओपन करना होगा।
- एप को ओपन करने के बाद आपको अपनी प्रोफाइल को खोलना है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
- अब आपको Add to Story के बगल में दिए गए तीन डॉट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके स्क्रीन पर कई ऑप्शन्स शो होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
- यहां पर आपको लॉक प्रोफाइल के ऑप्शन का चयन करना है।
- नए पेज पर आपको लॉक प्रोफाइल के फीचर के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
- उसी पेज पर आपको सबसे नीचे लॉक योर प्रोफाइल का ऑप्शन शो होगा।
- उस ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है। उसके बाद फेसबुक द्वारा आपकी प्रोफाइल को लॉक कर दिया जाएगा।